{"_id":"da1fe1d26e507b11f4bed58cbca824ad","slug":"admission-on-10-1-students","type":"story","status":"publish","title_hn":"ध्यान दें, 11वीं में दाखिले का कल अंतिम दिन","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
ध्यान दें, 11वीं में दाखिले का कल अंतिम दिन
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Fri, 18 Jul 2014 01:18 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिक्षा विभाग की ओर से 11वीं कक्षा की दूसरी काउंसिलिंग के तीसरे दिन 18 जुलाई को फार्म जमा करने का आखिरी दिन है। जो सभी छह सेंटर में सुबह नौ बजे से एक बजे तक जमा होंगे।
विज्ञापन
वीरवार को तीन हजार माइग्रेशन और एक हजार फ्रेश फार्म जमा किए गए। काउंसिलिंग के दूसरे दिन सभी छह सेंटर में अभिभावकों और स्टूडेंट्स की भीड़ रही। छह में से दो स्कूलों में काउंटर कम होने की वजह से अभिभावकों को समस्या का सामना भी करना पड़ा।
विज्ञापन
सेक्टर-10 स्थित जीएमएसएसएस में दूसरे दिन भी अभिभावकों को एक काउंटर होने की वजह से परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं, गवर्नमेंट मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल सेक्टर-28 में भी काउंटर कम रहे, जिस वजह से अभिभावक की लाइन लंबी रही। इन सेंटर में गवर्नमेंट मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल सेक्टर 28, 37, 20, 46 और मनीमजारा कांप्लेक्स के स्कूल में फार्म जमा और खरीदे जा रहे हैं।
विज्ञापन
गवर्नमेंट मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल मनीमाजरा सेंटर में 121 फ्रेश और 650 माइग्रेशन फार्म जमा किए गए। यहां से 33 नए फार्म खरीदे गए। वहीं सेक्टर-37 स्थित गवर्नमेंट मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल में 50 नए फार्म, 275 माइग्रेशन और 270 फार्म बिके हैं।
इन सभी छह सेंटर में 700 नए फार्म खरीदे गए हैं, जबकि एक हजार फ्रेश फार्म जमा किए गए हैं। शिक्षा विभाग की ओर से 24 जुलाई को अलाटमेंट ऑफ सीट की लिस्ट ऑनलाइन डाली जाएगी। 25 और 26 जुलाई तक स्टूडेंट्स संबंधित स्कूलों में फीस जमा करवाएंगे। पहली काउंसिलिंग में करीब 11 हजार से अधिक सीटें भरी गई हैं।