फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Admission Notification in SD College Chandigarh, Apply

एसडी कालेज 32 में दाखिले के लिए प्रॉस्पेक्टस मिलने शुरू

Tue, 03 Jun 2014 05:11 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Tue, 03 Jun 2014 05:11 PM IST
विज्ञापन
Admission Notification in SD College Chandigarh, Apply

सेक्टर-32 स्थित एसडी कालेज ने नए एकेडमिक सत्र 2014 में दाखिले के लिए प्रॉस्पेक्टस रिलीज कर दिया। इस मौके पर कालेज प्रिंसिपल डा.भूषण कुमार शर्मा, जीजीएसडी कालेज सोसाइटी प्रेसिडेंट उपकार कृष्ण शर्मा, जनरल सेक्रेटरी डा. अनिरुध जोशी, डीन कालेज एकेडमिक एससी वैद्य और फाइनेंस सेक्रेटरी और पूर्व पार्षद जितेंद्र भाटिया भी मौजूद थे।

विज्ञापन


डा.भूषण ने बताया कि प्रॉस्पेक्टस 3 जून से कालेज लाइब्रेरी में सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक प्राप्त कर सकते हैं। प्रॉस्पेक्टस की कीमत 600 रुपये रखी गई है। इसके साथ डीवीडी भी दी जाएगी। प्रॉस्पेक्टस में कालेज के सभी संकायों की सीटें, फीस, दाखिला प्रक्रिया सहित पूरी जानकारी दी गई है।
विज्ञापन


प्रॉस्पेक्टस को कालेज वेबसाइट से भी डाउनलोड किया जा सकता है। उधर सेक्टर-26 स्थित गुरु गोबिंद सिंह कालेज फॉर वुमन में भी सोमवार से प्रॉस्पेक्टस की बिक्री शुरू हो गई है। सेक्टर-36 स्थित एमसीएम कालेज से मिली जानकारी अनुसार अभी तक 500 से अधिक प्रॉस्पेक्टस की बिक्री हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसडी में दाखिला का शेड्यूल
- 28 जून तक आवेदन फार्म स्वीकार किए जाएंगे।
-7 जुलाई को आवेदन करने वालों की लिस्ट लगाई जाएगी, किसी तरह की गलती होने पर ठीक कराया जा सकता है।
- 5 जुलाई को पहली मेरिट लिस्ट जारी कर दी जाएगी।
- 7 जुलाई से दाखिला प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।

डीएवी में भी मिलने लगे हैं प्रॉस्पेक्टस
सेक्टर-10 स्थित डीएवी कालेज में आज से प्रॉस्पेट्स की बिक्री शुरू हो गई है। प्रिंसिपल डा.बीसी जोसन प्रॉस्पेक्टस लांच करेंगे। इसकी कीमत 400 रुपये रखी गई है। जानकारी के अनुसार कालेज ने दूर दराज के विद्यार्थियों की सुविधा के लिए प्रॉस्पेक्टस ऑनलाइन जारी कर दिया है।


सरकारी कालेज का ऑनलाइन प्रॉस्पेक्टस शुक्रवार तक

शहर के सरकारी कालेजों में ऑनलाइन प्रॉस्पेक्टस शुक्रवार तक मिलने की उम्मीद है। चंडीगढ़ प्रशासन ने पहली बार सरकारी कालेजों के लिए ऑनलाइन आवेदन फार्म की सुविधा शुरू करने का फैसला लिया है। सोमवार को डायरेक्टर हायर एजूकेशन, स्पिक अधिकारियों और कालेज प्रिंसिपल की बैठक में ऑनलाइन सिस्टम को लेकर मंथन किया। स्पिक की ओर से नए सिस्टम का ट्रायल अंतिम दौर में चल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed