{"_id":"23a82fba42c60a25b7991fec0f559fe7","slug":"admission-notice-for-irregular-student-of-pseb","type":"story","status":"publish","title_hn":"9वीं-10वीं के छात्रों को बोर्ड ने दी बड़ी राहत","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
9वीं-10वीं के छात्रों को बोर्ड ने दी बड़ी राहत
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
Updated Fri, 16 May 2014 10:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड ने उन सैकड़ों विद्यार्थियों को बड़ी राहत दी है, जिन्होंने अभी तक 9वीं से 12वीं तक रेगुलर विद्यार्थी के रूप में दाखिला नहीं लिया था।
विज्ञापन
ऐसे विद्यार्थी अब 15 जुलाई तक स्कूलों में दाखिला ले पाएंगे। बोर्ड ने इस संबंध में स्कूलों को आदेश जारी कर दिया है। जो स्कूल आदेश का पालन नहीं करेंगे। उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक बोर्ड ने 9वीं, 10वीं, 11वीं और 12वीं के लिए दाखिला फार्म भरने की आखिरी तिथि मई के पहले तक रखी थी। लेकिन बोर्ड अधिकारियों के ध्यान में आया कि कई विद्यार्थी दाखिला लेने से रह गए हैं।
विज्ञापन
ऐसे कई केस बोर्ड पहुंचे। इस पर बोर्ड अधिकारियों की मीटिंग हुई। जिसमें इस मुद़्दे पर गंभीरता से विचार किया गया। सर्वसम्मति से दाखिला फार्म भरने की तिथि बढ़ाई गई। अब विद्यार्थी 15 जुलाई तक दाखिला फार्म भर पाएंगे।
बोर्ड ने स्कूलों को हिदायत दी है कि सीसीई शेडयूल के अनुसार मई महीने में होने वाले मंथली टेस्ट अगस्त में होने वाले मंथली टेस्टों से पहले लिए जाएं। यह आदेश बोर्ड द्वारा सभी स्कूलों को ईमेल के माध्यम से भेज दिए हैं।
साथ ही डीईओ के लॉगिन आईडी पर भी डाल दिए गए हैं। डायरेक्टर जनरल स्कूल एजुकेशन को भी इस बारे में सूचित कर दिया गया है। बोर्ड अधिकारियों ने साफ किया है कि जो स्कूल नियमों की पालन नहीं करेंगे। उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।