{"_id":"c860bf7996a26c9c80aed0298aa11c2c","slug":"admission-information-of-dehradun-colleges-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एडमिशन का सीजन शुरू, अपडेट के लिए क्लिक करें...","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
एडमिशन का सीजन शुरू, अपडेट के लिए क्लिक करें...
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
Updated Wed, 01 Jul 2015 11:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एजूकेशन हब के नाम से पहचान रखने वाली राजधानी देहरादून के कॉलेजों में दाखिलों का दौर शुरू हो चुका है। किस कॉलेज में एडमिशन की क्या अपडेट है? पढ़ें...
विज्ञापन
देहरादून के एमकेपी पीजी कॉलेज में एडमिशन के लिए अब कॉलेज के चक्कर काटने की जरूरत नहीं है। कॉलेज प्रशासन दो जुलाई से ऑनलाइन एडमिशन प्रक्रिया शुरू करने जा रहा है। आवेदन के साथ ही शुल्क भी ऑनलाइन ही जमा होगा। खास बात यह है कि आवेदन में त्रुटि सुधार का मौका भी दिया जाएगा।
विज्ञापन
एमकेपी पीजी कॉलेज में प्रॉस्पेक्टस बिक्री शुरू हो चुकी है। कॉलेज ने पहली बार ऑनलाइन एडमिशन प्रक्रिया भी शुरू की है। इसके लिए अलग से वेबसाइट लांच की गई है, जिस पर दो जुलाई से घर बैठे फार्म भर सकते हैं। प्रॉस्पेक्टस में दिए गए एक नंबर से छात्रों को वेबसाइट पर लॉग इन करने का मौका मिलेगा।
विज्ञापन
इसके आधार पर वह अपना पूरा फार्म ऑनलाइन भर सकती हैं। फार्म भरने के बाद सबमिट का बटन होगा, जिसके पूर्ण होते ही एक फार्म आएगा। इसका प्रिंट निकालकर रखना होगा।
मेरिट जारी होने के बाद किसी प्रकार की त्रुटि सुधार के लिए एक एप्लीकेशन ऑनलाइन या ऑफलाइन देनी होगी। मेरिट में आने के बाद छात्रा को सभी प्रमाण पत्रों की मूल प्रतियों और आवेदन के प्रिंट के साथ एडमिशन कमेटी से हस्ताक्षर कराने होंगे।
हस्ताक्षर होने के बाद दोबारा वेबसाइट से ई चालान डाउनलोड करना होगा। इसके माध्यम से कॉलेज का शुल्क बैंक में जमा होगा। शुल्क जमा होने के बाद छात्रा को पूर्व में लिए गए प्रिंट और सभी जरूरी प्रमाण पत्रों की सत्यापित प्रतियां फीस काउंटर पर जमा करानी होगी, जिसके बाद आई कार्ड जारी कर दिया जाएगा।
पूरी एडमिशन प्रक्रिया ऑनलाइन करने वाला एमकेपी पहला कॉलेज बन गया है। अभी तक दून या पूरे राज्य में कोई भी पीजी कॉलेज इस प्रक्रिया को अमल में नहीं ला रहा है।
प्रमुख तिथियां
प्रॉस्पेक्टस बिक्री की अंतिम तिथि : 10 जुलाई 2015
ऑनलाइन आवेदन की तिथि : 2 जुलाई से 15 जुलाई 2015
त्रुटि सुधार की तिथि : 16 से 18 जुलाई 2015
प्रथम मेरिट सूची और एडमिशन की तिथि : 20 जुलाई 2015
नए सत्र की शुरुआत : 23 जुलाई 2015
यह है वेबसाइट : www.mkpcollege.in.net
हमने पूरी एडमिशन प्रक्रिया ऑनलाइन कर दी है। छात्राएं भी इससे राहत महसूस करेंगी। हमारा मकसद तकनीक के इस्तेमाल से प्रक्रियाएं आसान बनाना है। छात्राओं की शिक्षा को तकनीक के इस नए रंग में रंगने में जिला प्रशासन से एडीएम झरना कमठान का भी खास सहयोग रहा।
- डॉ. इंदु सिंह, प्राचार्य, एमकेपी कॉलेज
डीएवी में आज से मिशन एडमिशन
डीएवी पीजी कॉलेज में नए सत्र के दाखिलों की शुरुआत बुधवार से होने जा रही है। कॉलेज में फिलहाल बीए, बीएससी और बीकॉम प्रथम वर्ष के लिए फार्म मिलेंगे, जबकि पीजी के लिए दस जुलाई से मेरिट फार्म की बिक्री शुरू होगी। कॉलेज में पहली बार ड्राफ्ट के बजाए ई चालान से प्रवेश शुल्क जमा होगा।
डीएवी कॉलेज के प्राचार्य डॉ. देवेंद्र भसीन ने बताया कि बीए, बीएससी और बीकॉम प्रथम वर्ष के मेरिट फार्म सुबह दस बजे से मिलने शुरू होंगे। छात्र 18 जुलाई तक फार्म खरीद सकते हैं, जबकि जमा करने की अंतिम तिथि 20 जुलाई तय की गई है।
इसके बाद मेरिट जारी की जाएगी। मेरिट से दाखिले लिए जाएंगे। उन्होंने बताया कि फार्म भरकर जमा करते वक्त छात्र को 12वीं की मूल मार्कशीट के साथ ही उसकी एक फोटोकॉपी भी लानी होगी। इस फोटोकॉपी पर फार्म जमा होने की रसीद दी जाएगी।
कॉलेज में फर्जी दाखिलों पर लगाम लगाने के लिए पहली बार शुल्क ई चालान से सीधे बैंक में जमा करने की प्रक्रिया शुरू की गई है। बैंक से शुल्क जमा होने की सूचना कॉलेज को मिलने के बाद ही आई कार्ड जारी किया जाएगा। दूसरी ओर, एमए, एमएससी और एमकॉम प्रथम सेमेस्टर में दाखिले के लिए मेरिट फार्म 10 जुलाई से मिलेंगे।
ऑनलाइन भी भर सकते हैं मेरिट फार्म
कॉलेज में दाखिले के लिए ऑफलाइन के अलावा ऑनलाइन मेरिट फार्म भी भरे जा सकते हैं। कॉलेज प्राचार्य डॉ. देवेंद्र भसीन के मुताबिक ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया छह जुलाई से शुरू होगी। उन्होंने बताया कि इस बार एलएलबी में भी मेरिट फार्म ऑनलाइन और ऑफलाइन भरे जा सकेंगे।
सीटों की संख्या
बीए : 1475
बीकॉम : 1200
बीएससी : 1140
नए सत्र के साथ चुनावी तैयारियां शुरू
‘एसजीआरआर कॉलेज में आपका स्वागत है। मैं आपकी क्या सहायता कर सकता हूं।’ इन शब्दों के साथ छात्र संगठनों की हेल्प डेस्क पर बैठे कार्यकर्ता नए छात्रों को आकर्षित करने का प्रयास कर रहे हैं। कॉलेज में एनएसयूआई और एबीवीपी ने अपने हेल्प डेस्क बनाए हैं।
छात्र संगठनों का मानना है कि नए सत्र में आने वाले फ्रेशर्स को कॉलेज में कई तरह की समस्याएं सामने आती हैं। उन्हें न तो यह पता होता कि फार्म कहां से मिलेगा और न ही यह पता होता कि कहां फार्म जमा कराना है। यहां आने वाले हर छात्र की समस्याओं को दूर करने का प्रयास किया जा रहा है।
इसी प्रकार डीएवी कॉलेज में कई छात्र नेताओं ने अपने बड़े-बड़े बैनर लगवा दिए हैं, जिन पर न केवल स्वागत संबंधी संदेश लिखा है बल्कि एडमिशन से संबंधित जानकारी के लिए संपर्क करने को अपना मोबाइल नंबर भी दिया गया है। नया सत्र शुरू होने के साथ ही छात्र संगठनों की चुनावी तैयारियां भी तेज होती जाएंगी।