फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   admission in uttarakhand open university

उत्तराखंड ओपन यूनिवर्सिटी में अगस्त से होंगे दाखिले

Sun, 27 Jul 2014 11:57 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून Updated Sun, 27 Jul 2014 11:57 AM IST
विज्ञापन
admission in uttarakhand open university

उत्तराखंड मुक्त विवि में नए सत्र 2014-15 की प्रवेश प्रक्रिया एक अगस्त से शुरू होने जा रही है। इसके लिए देहरादून क्षेत्रीय कार्यालय में सभी अध्ययन केंद्रों के समन्वयकों की बैठक बुलाई गई।

विज्ञापन


नए सत्र के दाखिलों की घोषणा
बैठक में यूओयू के जनसंपर्क अधिकारी डा. राकेश रयाल और क्षेत्रीय निदेशक डॉ. संदीप नेगी की उपस्थिति में नए सत्र के दाखिलों की घोषणा की गई।

साथ ही सभी स्टडी सेंटर्स की समस्याएं सुनी गई और उन्हें दूर करने की बात भी हुई। क्षेत्रीय निदेशक डॉ. नेगी ने कहा कि नए सत्र में कोशिश की  जाएगी कि विवि में अधिक से अधिक छात्र प्रवेश लें।
विज्ञापन


डॉ. रयाल ने कहा कि वर्तमान सत्र में विवि की कुछ किताबें छात्रों को देर से मिली, जिसका मुख्य कारण विवि स्तर पर ही किताबें तैयार करना है। उन्होंने कहा कि आगामी सत्र के लिए 80 प्रतिशत किताबें अपनी बन चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसलिए किताबें समय से मिल जाएंगी। बैठक में डॉ. एचवी पंत, अनिल तोमर, सुरेंद्र सिंह, बृजमोहन सिंह आदि मौजूद रहे।

(नोटः इस खबर से संबंधित किसी भी सुझाव या सवाल के लिए मेल आईडी-aftaba@ddn.amarujala.com और इस नंबर-8392922180 पर संपर्क कर सकते हैं।)

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed