फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   admission in shiya college

शिया कॉलेज में आवेदन करने की ये है अंतिम तारीख

Tue, 13 May 2014 10:52 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Tue, 13 May 2014 10:52 AM IST
विज्ञापन
admission in shiya college

शिया पीजी कॉलेज में स्नातक कक्षाओं में दाखिले के लिए आठ जून तक आवेदन

विज्ञापन
किए जा सकेंगे।

आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलानइन होगी। आवेदन फीस 500 रुपये निर्धारित की गई है। एलएलबी और परास्नातक पाठ्यक्रमों के लिए आवेदन प्रकिया की तिथि बाद में घोषित की जाएगी।


कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. एम एस नकवी ने बताया कि लखनऊ विश्वविद्यालय के निर्देश के हिसाब से ऑनलाइन फॉर्म कॉलेज की वेबसाइट पर जारी कर दिए गए हैं।

ऑनलाइन फॉर्म कॉलेज की वेबसाइट पर भी उपलब्ध हैं। आवेदन फॉर्म तीन चरणों में पूरा किया जाना है। पहले चरण में अभ्यर्थी को वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन पंजीकरण करवाकर चालान फॉर्म जनरेट करना है।

इसके माध्यम से स्टेट बैंक ऑफ इडिया की शाखा में जाकर फीस जमा करनी होगी। फीस जमा करने के बाद पूरा फॉर्म पूरा करना होगा।

फॉर्म का प्रिंट आउट निकालकर उसे कॉलेज में जमा करना होगा। एलएलबी कोर्स में दाखिले की अंतिम तिथि बाद में घोषित की जाएगी।

प्रिंसिपल के अनुसार पीजी कक्षाओं में दाखिले के लिए 500 रुपये का शुल्क निर्धारित किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed