फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Admission in public schools from first March

सरकारी स्कूलों में 1 मार्च से दाखिले की दौड़

Sat, 27 Feb 2016 12:54 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 27 Feb 2016 12:54 AM IST
विज्ञापन
Admission in public schools from first March

निजी स्कूलों में नर्सरी के लिए जारी दाखिला प्रक्रिया के साथ ही अब सरकारी स्कूलों में केजी (प्री-प्राईमरी) व पहली कक्षा में दाखिले की दौड़ आगामी 1 मार्च (मंगलवार) से शुरू होने जा रही है।

विज्ञापन


दाखिले के लिए फॉर्म स्कूल से प्राप्त किए जा सकते हैं, इसके अलावा शिक्षा निदेशालय की वेबसाइट www.edudel.nic.in से डाउनलोड किया जा सकता है। आवेदन फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 15 मार्च है। शिक्षा निदेशालय ने शुक्रवार को दाखिले के लिए दिशा-निर्देश जारी कर दिए।
विज्ञापन


स्कूल से एक किमी के दायरे में रहने वाले बच्चे सबसे पहले आवेदन करने के योग्य होंगे। एक किमी के दायरे में स्कूल उपलब्ध न होने पर तीन किमी के दायरे में रहने वाले बच्चे आवेदन के योग्य माने जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सरकारी स्कूलों में प्री-प्राईमरी (केजी) व पहली के लिए दाखिला गाइडलाइंस के मुताबिक यदि आरक्षित सीटों पर आवेदक नहीं आते हैं, तो ऐसी स्थिति में अनारक्षित वर्ग की प्रतीक्षा सूची में शामिल बच्चों को दाखिले का अवसर प्राप्त होगा। अप्रैल में शुरू होने वाले सत्र के लिए पहली कक्षा में दाखिले के लिए छात्र 1 अप्रैल 2011 से 31 मार्च 2012 के बीच पैदा हुआ होना चाहिए।

उसी तरह से केजी के लिए 31 मार्च तक चार साल की आयु पूरी करने वालों को दाखिला मिल सकेगा। केजी के लिए 1 अप्रैल 2011 से 31 मार्च 2012 के बीच में पैदा हुआ होना जरूरी है। सुबह की पाली के लिए ड्रॉ (लॉटरी) 21 मार्च को 11 बजे किया जाएगा।


शाम की पाली के लिए ड्रॉ उसी दिन दोपहर तीन बजे किए जाएंगे। ड्रॉ में चयनित हुए बच्चों की सूची 25 मार्च को सुबह 11 बजे जारी होगी। ड्रॉ से चयनित हुए बच्चों की सूची 25 मार्च को जारी कर दी जाएगी। उसके बाद 26 मार्च से लेकर 31 मार्च तक दाखिले होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed