{"_id":"eadd01045a74f960bf6959a17b3012c6","slug":"admission-in-nursing-institute-will-be-according-to-rules-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"झटकाः अब नर्सिंग कॉलेजों में आसानी से नहीं मिलेगा दाखिला","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
झटकाः अब नर्सिंग कॉलेजों में आसानी से नहीं मिलेगा दाखिला
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर
Updated Wed, 05 Aug 2015 01:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नए सत्र में हरियाणा के नर्सिंग कालेजों में दाखिला आसान नहीं होगा। सरकार ने नर्सिंग काउंसिल ऑफ इंडिया की ओर से तय मानदंडों के मुताबिक दाखिले का मन बना लिया है। इसके बाद काउंसिल की ओर से निर्धारित सीटों पर ही दाखिला होगा।
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक हरियाणा में इस समय 180 नर्सिंग कालेज हैं, जो कि पंजाब एक्ट के हिसाब से चल रहे हैं। नर्सिंग काउंसिल के मुताबिक स्टेट बाडी में 16 नामिनेटेड मेंबर होने चाहिए। 16 में से अधिकतर विभाग पंजाब में हैं। लिहाजा, एक्ट में बदलाव की तैयारी सरकार ने कर ली है।
विज्ञापन
स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज के मुताबिक नर्सिंग दाखिलों में प्रदेश में बड़ा घालमेल हुआ है। पूर्व की कांग्रेस सरकार ने व्यवस्थाएं बनाने में कोई काम नहीं किया, बल्कि सारी व्यवस्थाएं चौपट करने का काम किया है। इसलिए आने वाले सत्र में दाखिलों की प्रक्रिया कानूनी ढंग से होगी।
विज्ञापन
तय सीटों पर ही दाखिले होंगे। हम कोई ऐसा कदम नहीं उठाएंगे, जिससे बच्चे नर्सिंग का कोर्स कर नौकरी के लिए पहुंचे तो उनके हाथ निराशा लगे। हम ऐसी व्यवस्था बनाएंगे कि हरियाणा से नर्सिंग का कोर्स करने वाले बच्चों की देश भर में पहचान बने।
अभी तक नहीं आई रिपोर्ट
नर्सिंग छात्राओं के मामले में जो रिपोर्ट स्वास्थ्य विभाग ने मांगी थी। वह अभी तक नहीं पहुंची है। 20 दिन से अधिक समय बीत जाने के कारण मामला लंबित हो रहा है।
स्वास्थ्य मंत्री का कहना है कि रिपोर्ट आने में इसलिए देरी हो रही है क्योंकि सभी पहलुओं पर गौर किया जा रहा है। मालूम हो कि नर्सिंग छात्राओं का रिजल्ट अभी तक जारी नहीं किया गया है।