फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Admission in lucknow university starts from monday

लखनऊ यूनिवर्सिटी में एडमिशन के लिए यहां करें ऑनलाइन आवेदन

Mon, 25 May 2015 12:29 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला,लखनऊ Updated Mon, 25 May 2015 12:29 PM IST
विज्ञापन
Admission in lucknow university starts from monday

एलयू में स्नातक कक्षाओं में दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन फॉर्म सोमवार से मिलने शुरू हो जाएंगे। ऑनलाइन आवेदन फॉर्म अभ्यर्थी दस जून तक भर सकेंगे। ऑनलाइन फॉर्म लखनऊ विश्वविद्यालय की वेबसाइट www.lkouniv.ac.in पर उपलब्ध रहेंगे।

विज्ञापन


सामान्य व ओबीसी के अभ्यर्थियों को फॉर्म 600 रुपये और एससी-एसटी के अभ्यर्थियों को 300 रुपये का मिलेगा। यूनिवर्सिटी प्रशासन ने इस बार एक ई चालान के माध्यम से एक फॉर्म भरने की ही व्यवस्था की है। बीते सालों में एक ही ई-चालान से कई कोर्सेज के फॉर्म भरवाए जाने से तमाम दिक्कतें हुई थीं।
विज्ञापन


ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करवाने और आवेदन शुल्क जमा करने के 24 घंटे बाद स्टूडेंट ऑनलाइन फॉर्म भर सकेंगे। एलयू में स्नातक व परास्नातक कक्षाओं में दाखिले के प्रवेश समन्वयक प्रो. राजकुमार सिंह ने बताया कि ऑनलाइन आवेदन फॉर्म सोमवार को यूनिवर्सिटी की वेबसाइट पर उपलब्ध करवा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


बीए, बीएससी बॉयो, बीएससी मैथ्स, बीकॉम, बीकॉम ऑनर्स, एलएलबी ऑनर्स व बीए ऑनर्स आदि कोर्सेज के फॉर्म ऑनलाइन कर दिए जाएंगे। उन्होंने बताया कि आवेदन शुल्क एसबीआई के साथ-साथ एचडीएफसी बैंक से भी भरा जा सकेगा। स्टूडेंट आवेदन शुल्क ई-चालान, क्रेडिट व डेबिट कार्ड और आरटीजीएस के माध्यम से भर सकेंगे।

एक ई-चालान से एक कोर्स का फॉर्म भरवाने का फैसला इसलिए किया गया है, क्योंकि बीते सालों में यूनिवर्सिटी में एक ई-चालान से कई कोर्स के फॉर्म भरने के कारण काफी दिक्कतें हुई थी। स्टूडेंट्स को एक कोर्स में दाखिला लेने के बाद बाकी कोर्सेज के आवेदन शुल्क का रिफंड होने में भी दिक्कतें हुई थी।

इस बार बीए कोर्स में ऑनलाइन काउंसलिंग नहीं होगी इसके लिए ऑफलाइन काउंसलिंग करवाई जाएगी। बीते सालों में बीए की ऑनलाइन चाइस फिलिंग के कारण तमाम सीटें खाली रह गईं थी। ऐसे में इस बार ऑफलाइन काउंसलिंग ही की जाएगी।

कॉलेजों में भी फॉर्म मिलना शुरू होंगे

Admission in lucknow university starts from monday

मुमताज पीजी कॉलेज
•फॉर्म मिलने की तिथि- 25 मई से उपलब्ध
•कोर्स- बीए (650 सीटें), बीएससी (250 सीटें), बीकॉम (60 सीटें), एमए हिंदी (60 सीटें) और एमए सोशियोलॉजी (60 सीटें)।
•बीए- हिंदी, उर्दू, इंग्लिश, परिशयन, अरब कल्चर, हिस्ट्री, पॉलिटिकल साइंस और सोशियोलॉजी।
•बीएससी- (फिजिक्स, केमिस्ट्री, मैथ्स), (कम्प्यूटर साइंस, फिजिक्स, मैथ्स) और (जूलोजी, बॉटनी, केमिस्ट्री)
•फॉर्म मूल्य- बीए व बीकॉम का 500 रुपये, बीएससी का 200 रुपये और एमए का 250 रुपये।
•प्रवेश- सभी प्रवेश मेरिट और इंटरव्यू के आधार पर होंगे।

कहां-किस कोर्स में कितनी सीटें

बीए में सब्जेक्ट चुनने के लिए दस ग्रुप बनाए गए हैं। इन्हीं ग्रुप में से स्टूडेंट्स को अपने मनपसंद सब्जेक्ट चुनने होंगे। यूनिवर्सिटी प्रशासन ने सत्र 2014-15 में बीए में सभी कोर्सेज की चॉइस ओपन कर दी थी। इसके बाद यूनिवर्सिटी में इस बार बीए के एग्जाम की स्कीम काफी लंबी हो गई है और रिजल्ट निकालने में दिक्कत हो रही है। ऐसे में यूनिवर्सिटी प्रशासन ने फिर से पुरानी व्यवस्था को लागू कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed