{"_id":"055de6e365164ee8c1f318c0993a661d","slug":"admission-in-lu-in-pg-courses-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"PG में दाखिले के लिए बुलाए जाएंगे पांच गुना अभ्यर्थी ","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
PG में दाखिले के लिए बुलाए जाएंगे पांच गुना अभ्यर्थी
आशीष कुमार त्रिवेदी/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Wed, 17 Sep 2014 02:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आखिरकार यूजी की तर्ज पर एलयू प्रशासन ने पीजी के 24 कोर्सेज की सीटें भरने के लिए ऑन कैंपस काउंसलिंग का ही सहारा लिया है।
विज्ञापन
अब जो कटऑफ लिस्ट जारी की गई है उसमें एक सीट के मुकाबले पांच-पांच अभ्यर्थियों को काउंसलिंग के लिए बुलाया गया है। इसमें कोर्सेज में उपलब्ध सीटों पर अभ्यर्थियों को मेरिट के अनुसार दाखिला दिया जाएगा।
गुरुवार व शुक्रवार को होने वाली काउंसलिंग का विस्तृत शेड्यूल भी विश्वविद्यालय प्रशासन ने जारी कर दिया है। वहीं, जिन कोर्सेज में ऑन कैंपस काउंसलिंग होगी।
विज्ञापन
उनकी कटऑफ सूची एलयू की वेबसाइट www.lkouniv.ac.in पर उपलब्ध करवा दी गई है। जो स्टूडेंट्स ऑन कैंपस काउंसलिंग के लिए अर्ह हैं। वह काउंसलिंग शेड्यूल के अनुसार इसमें शामिल किए जाएंगे।
विज्ञापन
अभ्यर्थियों को अपने साथ सभी मूल प्रमाणपत्र और उनकी फोटो कॉपी, फोटोग्राफ और कोर्स की निर्धारित फीस लानी होगी।
सीटों के मुकाबले करीब पांच गुना अभ्यर्थी बुलाए जा रहे हैं। इन कोर्सेज में दाखिले के लिए संबंधित विभाग के अध्यक्षों को बुलाया गया है।
वह मौके पर स्टूडेंट्स का डॉक्युमेंट वेरिफिकेशन करेंगे। इसके बाद वहीं पर बैंक के अधिकारी व कर्मचारी भी स्टूडेंट्स की फीस जमा करने के लिए मौजूद रहेंगे।
एलयू में सेकंड काउंसलिंग के दाखिले पूरे होने के बाद अभी करीब 800 से अधिक सीटें खाली चल रही हैं।
वहीं, एलयू में पीजी के 21 कोर्सेज में दाखिले के लिए अब दोबारा आवेदन फॉर्म मांगे गए हैं। इन कोर्सेज में सेकंड कटऑफ लिस्ट जारी होने के बाद अब कोई भी अभ्यर्थी नहीं बचा है।
ऐसे में इन कोर्सेज में दाखिले के लिए अब जो भी स्टूडेंट इच्छुक हैं वह सीधे संबंधित विभाग के अध्यक्ष से संपर्क करेंगे। इसके बाद विभागाध्यक्ष को वह एक सादे कागज पर दाखिले के लिए आवेदन करेंगे।
खाली सीटों के मुकाबले आने वाले आवेदन फॉर्मों में से मेरिट के आधार पर स्टूडेंट्स को विभागाध्यक्ष सीधे दाखिला देंगे।
जिन कोर्सेज में सेकंड कटऑफ लिस्ट के बाद अब अभ्यर्थी नहीं बचे हैं।