फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   admission in kotshera fine art college.

फाइन आर्ट कॉलेज में जुलाई अंत तक लें दाखिला

Sun, 05 Jul 2015 11:26 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Sun, 05 Jul 2015 11:26 AM IST
विज्ञापन
admission in kotshera fine art college.

प्रदेश के पहले फाइन आर्ट कॉलेज में जुलाई अंत तक प्रवेश प्रक्रिया जारी रहेगी। तीस जून को यूजी सीबीसीएस डिग्री कोर्स की प्रवेश प्रक्रिया बंद हो गई है। जवाहर लाल नेहरू गवर्नमेंट डिग्री कॉलेज ऑफ फाइन आर्ट (शोघी) कोटशेरा कैंपस में पहले यूजी डिग्री कोर्स के लिए अब तक 50 से अधिक आवेदन आ चुके हैं।

विज्ञापन


इनमें 40 से अधिक स्टूडेंट्स ने प्रवेश लिया है। यहां अलग-अलग कोर्स उपलब्ध हैं। इन कोर्सों के लिए शिक्षा विभाग ने म्यूजिक गायन और वादन के एक-एक शिक्षक की तैनाती की है। कोटशेरा कॉलेज में पहले से यूजी सीबीसीएस तीन वर्षीय डिग्री कोर्स के लिए गायन और वादन के दो, मूर्तिकला, चित्रकला, एप्लाइड आर्ट के शिक्षक उपलब्ध हैं।
विज्ञापन


ये कक्षाओं को चलाने में सहयोग करेंगे, जब तक कॉलेज के लिए इन विषयों के पद स्वीकृत नहीं हो जाते। फिलहाल, फाइन आर्ट में पढ़ाने के लिए राजीव गांधी महाविद्यालय के ये शिक्षक भी सहयोग करेंगे। राजीव गांधी महाविद्यालय के प्राचार्य आरआर चौहान ने कहा कि फाइन आर्ट कॉलेज के चार वर्षीय डिग्री कोर्स के लिए जुलाई अंत तक प्रवेश प्रक्रिया जारी रखी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अन्य राज्यों के फाइन आर्ट कॉलेजों में भी अगस्त में ही नया सत्र चलता है। इन विश्वविद्यालयों में भी जुलाई माह में प्रवेश की प्रक्रिया जारी है। फाइन आर्ट कॉलेज के प्रभारी सुदर्शन जोशी ने कहा कि कॉलेज में कुल छह यूजी कोर्स हैं। पंद्रह सीटें प्रति कोर्स हैं। बीएफए पेंटिंग, बीएफए एप्लाइड आर्ट, बीएफए मूर्तिकला, बीए म्यूजिक वादन, बी म्यूजिक गायन, बी म्यूजिक डांस कोर्स शामिल हैं।


कोर्स में प्रवेश लेने के लिए रोजाना पांच से सात छात्र पूछताछ और प्रवेश के लिए कॉलेज आ रहे हैं। अब तक 50 से अधिक ने आवेदन किया है। इनमें 40 छात्रों का प्रवेश हो चुका है। कोर्स में सेमेस्टर सिस्टम होगा, मगर इसमें रूसा सीबीसीएस लागू नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed