{"_id":"90f78b8deaebc1c5bab5aceb68b293d5","slug":"admission-in-kendriya-vidyalaya-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"केवि में दाखिले का आखिरी दिन आज, जल्दी करें","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
केवि में दाखिले का आखिरी दिन आज, जल्दी करें
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
Updated Tue, 10 Mar 2015 01:06 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय विद्यालयों में दाखिले के लिए पंजीकरण का मंगलवार को आखिरी दिन है। केंद्रीय विद्यालय संगठन के निर्देशों के तहत सभी केंद्रीय विद्यालयों में इसके बाद कोई भी आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
16 मार्च से चयन सूचियां जारी की जाएंगी। केंद्रीय विद्यालयों में नए सत्र के दाखिलों की प्रक्रिया चल रही है। इसमें कक्षा एक के अलावा अन्य कक्षाओं में खाली सीटों के आधार पर पंजीकरण की मंगलवार को आखिरी तिथि है। इस दिन आवेदन फार्म लेकर जमा किया जा सकता है।
विज्ञापन
इसके बाद 16 मार्च से 23 मार्च के बीच कक्षा एक की सूची जारी की जाएगी। इसके बाद भी सीटें बच जाती हैं तो छह अप्रैल तक आवेदन लिए जाएंगे और उनकी सूची 22 अप्रैल से 30 अप्रैल के बीच जारी की जाएगी।
विज्ञापन
कक्षा 11 में दसवीं के परिणाम के आधार पर दाखिले किए जाएंगे, जिसकी प्रक्रिया दसवीं का रिजल्ट आने के 20 दिन के भीतर पूरी की जाएगी। दून में 12 केवि में कक्षा एक की करीब 980 सीटों के लिए यह एडमिशन प्रक्रिया चल रही है।