{"_id":"d2b2ef44ccc64338f98584ee94bbc82e","slug":"admission-in-kendriya-vidyalaya","type":"story","status":"publish","title_hn":"केंद्रीय विद्यालय में हो रहा दाखिलों का 'युद्घ'","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
केंद्रीय विद्यालय में हो रहा दाखिलों का 'युद्घ'
अमर उजाला, देहरादून
Updated Tue, 11 Feb 2014 10:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देहरादून के केंद्रीय विद्यालयों में कक्षा एक में दाखिलों को लेकर 'युद्घ' सी स्थिती नजर आई। पहले ही दिन 500 से ज्यादा दाखिला आवेदन पत्रों की बिक्री हुई।
विज्ञापन
पहले ही दिन 140 फॉर्म बिके
पंजीकरण की प्रक्रिया दस मार्च तक चलेगी।दून के केवि ओएनजीसी में फॉर्मों की सबसे ज्यादा मारामारी रही। प्राचार्य डीएस नेगी ने बताया कि पहले ही दिन 140 फॉर्म बिक गए।
विज्ञापन
पढ़ें, देर रात सीएम ने मारा छापा, उड़ गए होश
विज्ञापन
इसके अलावा केवि आईटीबीपी, केवि आईएमए, केवि एफआरआई, केवि आईआईपी, केवि 1 व 2, केवि अपर कैंप सहित सभी केंद्रीय विद्यालयों में भी पहले दिन औसतन 30 फॉर्म बिके।
पढ़ें, नए निजाम ने उत्तराखंड को दी करोड़ों की सौगात
केवि एफआरआई की प्राचार्य चारू शर्मा ने बताया कि इस वर्ष दाखिलों की गाइडलाइन में कोई परिवर्तन नहीं किया गया है।
पढ़ें, सोनिया और हरीश रावत की 'जुगलबंदी' मोदी को देगी मात
गत वर्ष के नियमों पर ही इस साल भी दाखिले किए जाएंगे। दून के सभी केंद्रीय विद्यालयों में इस वर्ष 1080 सीटों के लिए दाखिले किए जा रहे हैं।
10 मार्च तक होगा आवेदन
केवि में दाखिलों को दस मार्च तक आवेदन होगा। इसके बाद कक्षा एक के दाखिलों की प्रथम सूची 18 मार्च को जारी होगी। इस सूची के तहत दाखिले 24 मार्च तक पूरे कर लिए जाएंगे। इसके बाद द्वितीय सूची प्रकाशित होगी।