फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   admission in ITI will be online now

आईटीआई में एडमिशन लेना चाहते हैं तो पढें अहम खबर

Sun, 24 May 2015 07:15 PM IST
बलजीत कुमार/अमर उजाला, रेवाड़ी(हरियाणा)
बलजीत कुमार/अमर उजाला, रेवाड़ी(हरियाणा) Updated Sun, 24 May 2015 07:15 PM IST
विज्ञापन
admission in ITI will be online now

इस बार प्रदेश के सभी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों(आईटीआई) में ऑनलाइन एडमिशन प्रक्रिया शुरू की जाएगी। इसके लिए तकनीकी शिक्षा विभाग की ओर से जिले में सभी सरकारी और निजी संस्थानों में एडमिशन संबंधी गाइड लाइन के लिए पत्र भिजवा दिए हैं। ऑनलाइन एडमिशन प्रक्रिया एक जून से आरंभ होगी।

विज्ञापन


बता दें कि विद्यार्थियों को मैन्यूअल फार्म भरने में दिक्कतें उठानी पड़ रही थी। इसी को लेकर विद्यार्थियों को एडमिशन में कोई समस्या नहीं आए, इस बार ऑन लाइन एडमिशन आरंभ होंगे। ऑन लाइन एडमिशन होने से विद्यार्थियों को संस्थानों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे।
विज्ञापन


विद्यार्थियों को मिलेगी राहत
ऑनलाइन दाखिला शुरू होने से विद्यार्थियों को सबसे अधिक राहत यह मिलेगी कि उन्हें संस्थान में फार्म भरने के लिए आने के लिए बाध्य नहीं होना पड़ेगा। विद्यार्थी अपने घर या फिर साइबर कैफे पर जाकर विभाग की वेबसाइट से फार्म अपलोड कर भर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


आईटीआई में लगाई जाएंगी हेल्प डेस्क: जिले के सभी सरकारी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में विद्यार्थियों के फार्म भरवाने में मदद करने के लिए हेल्प डेस्क भी लगाई जाएगी। इस हेल्प डेस्क के माध्यम से विद्यार्थी अपना फार्म आसानी से भर सकेंगे। ग्रामीण क्षेत्रों के बच्चों जिन्हें इंटरनेट का ज्यादा ज्ञान नहीं हैं, उनके लिए डेस्क बेहतर कार्य करेगी।

फार्म भरने के बाद जारी होगी मेरिट लिस्ट: ऑन लाइन फार्म जमा होने के बाद बच्चों की मेरिट लिस्ट बनाई जाएगी। इस लिस्ट के बाद काउंसलिंग होगी। इसमें सीट वेरिफाई की जाएगी। उसके बाद दूसरी कट ऑफ लिस्ट निकलेगी।


सुनील यादव, प्राचार्य, सरकारी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, रेवाड़ी ने बताया कि आईटीआई में इस बार विद्यार्थियों के ऑनलाइन एडमिशन होंगे। इसके लिए दिशा-निर्देश मिल चुका है। एक जून से यह प्रक्रिया आरंभ कर दी जाएगी। विद्यार्थियों को फार्म अप्लाई करने में कोई समस्या नहीं आए, इसके लिए संस्थानों में हेल्प डेस्क भी लगाई जाएगी। जो विद्यार्थियों की फार्म भरने में मदद करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed