फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   admission in IIT.

जेईई से जुड़े देश के चार और बड़े संस्थान

Mon, 06 Oct 2014 12:34 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून Updated Mon, 06 Oct 2014 12:34 PM IST
विज्ञापन
admission in IIT.

देश के 16 आईआईटी और आईएसएम धनबाद के अलावा इस बार जेईई एडवांस परीक्षा से देश के चार और बड़े संस्थानों में भी दाखिला मिलेगा। 24 मई 2015 को होने वाली परीक्षा के लिए उत्तराखंड में चार केंद्र बनाए गए हैं।

विज्ञापन


अप्रैल 2015 में जेईई मेंस का परिणाम में चयनित शीर्ष 1.5 लाख अभ्यर्थियों को जेईई एडवांस में बैठने का मौका मिलेगा। इनमें सामान्य श्रेणी के 75,750, ओबीसी के 40,500, एससी के 22,500 और एसटी के 11,250 अभ्यर्थी शामिल होंगे।
विज्ञापन


एग्जाम में वही सामान्य और ओबीसी अभ्यर्थी बैठ सकते हैं, जिनका जन्म एक अक्तूबर 1990 या इसके बाद हुआ हो। एससी-एसटी अभ्यर्थियों को पांच वर्ष की छूट दी जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये हैं नए संस्थान

इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंसेज बंगलुरु, इंडिया इंस्टीट्यूट्स आफ साइंस एजूकेशन एंड रिसर्च भोपाल, मोहाली, कोलकाता, पुणे और त्रिवेंद्रम, इंडियन इंस्टीट्यूट आफ स्पेस साइंस एंड टेक्नोलॉजी त्रिवेंद्रम और राजीव गांधी इंस्टीट्यूट आफ पेट्रोलियम टेक्नोलॉजी रायबरेली

यह होगी एग्जाम फी
श्रेणी - पुरुष - महिला
सामान्य - 2000 - 1000
ओबीसी - 2000 - 1000
एससी - 1000 - 500
एसटी - 1000 - 500
पीडब्ल्यूडी - 1000 - 500

जेईई एडवांस का शेड्यूल

ऑनलाइन पंजीकरण : दो मई से सात मई 2015
एडमिट कार्ड डाउनलोड : नौ मई से 12 मई 2015
एडमिट कार्ड में त्रुटि सुधार : नौ मई से 14 मई 2015
जेईई एडवांस परीक्षा : 24 मई 2015
आंसर की जारी होने की तिथि : आठ जून 2015
जेईई एडवांस रिजल्ट : 18 जून 2015

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed