फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   admission in garhwal university

डीएवी में नेता उठा ले गए एडमिशन फॉर्म

Thu, 17 Jul 2014 03:58 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Thu, 17 Jul 2014 03:58 PM IST
विज्ञापन
admission in garhwal university

डीएवी कॉलेज में द्वितीय और तृतीय वर्ष के लिए प्रास्पेक्टस की बिक्री तो शुरू हुई, लेकिन कतार में लगे अधिकतर छात्र मायूस लौटे।

विज्ञापन


छात्रनेताओं ने बल्क में खरीदे सैकड़ों फॉर्म
छात्रनेताओं ने पहले ही बल्क में सैकड़ों फॉर्म खरीद लिए थे। इससे सिर्फ दो घंटे में दो हजार फॉर्म बिक गए। दूरदराज से आए छात्रों को परेशानी झेलनी पड़ी।

डीएवी कॉलेज में बुधवार से प्रॉस्पेक्टस बिक्री शुरू हुई। आधे घंटे में 500 प्रॉस्पेक्टस बिके तो काउंटर बंद कर दिए गए। प्रिंटिंग प्रेस से अतिरिक्त 1500 प्रॉस्पेक्टस मंगाए गए, लेकिन वे भी डेढ़ घंटे में खत्म हो गए।

इस दौरान छात्र कतार में लगे रहे, लेकिन छात्रनेता एक साथ सैकड़ों फार्म लेकर निकलते दिखे। बताया गया कि छात्रसंघ चुनाव की तैयारी में जुटे नेताओं ने समर्थक जुटाने के लिए ये फॉर्म खरीदे थे। बाद में वे कुछ छात्रों को फार्म बांटते भी नजर आए।
विज्ञापन


उधर, प्राचार्य डा. देवेंद्र भसीन ने बताया कि गुरुवार के लिए तीन हजार अतिरिक्त फॉर्म मंगाए गए हैं। इस दौरान छात्र यह भी सवाल उठाते रहे कि कालेज प्रशासन ने प्रास्पेक्टस उपलब्ध न होने पर ही दाखिले की तारीख आगे बढ़ाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


21 जुलाई से जमा होंगे फार्म
प्रथम वर्ष को छोड़कर बाकी पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए 21 जुलाई से आवेदन पत्र जमा होने शुरू होंगे। कालेज प्राचार्य डा. भसीन ने बताया कि कई कोर्स के परिणाम अभी नहीं आए हैं। इसलिए फिलहाल दाखिले की कोई अंतिम तिथि तय नहीं है।

पुलिस चौकी का पता बदला
कालेज में 18 कमरों के निर्माण कार्यों के लिए पुलिस चौकी को मौजूदा जगह से हटा दिया गया है। अब छात्रसंघ कार्यालय के नीचे स्थित कमरों में पुलिस चौकी चलाई जाएगी।

अभी तक चौकी लॉ विभाग की इमारत में चल रही थी। प्राचार्य के मुताबिक बृहस्पतिवार (आज) से बिल्डिंग को तोड़ने का काम शुरू होगा। बताया कि पुरानी बिल्डिंग का लंबा इतिहास रहा, लिहाजा उसकी तस्वीरें सहेज ली गई हैं।

डीबीएस में बीए में सीधे दाखिले
डीबीएस कालेज में बीए प्रथम वर्ष में सीधे दाखिले शुरू हो चुके हैं। कालेज प्रशासन ने 12वीं में 55 प्रतिशत से ऊपर अंक वाले छात्रों को सीधे दाखिले का मौका दिया है।

कालेज प्रशासन के मुताबिक सीटें शेष रहने की स्थिति में यह परसेंटेज क्राइटेरिया और कम किया जा सकता है। डीबीएस कालेज में बीएससी प्रथम वर्ष में सबसे ज्यादा भीड़ है लेकिन बीए के लिए आवेदकों का भारी टोटा है।

इस लिहाज से कालेज प्रशासन ने छात्र संगठनों के साथ मशविरा करने के बाद बीए में सीधे दाखिले का प्रावधान कर दिया है।

प्राचार्य डा. ओपी कुलश्रेष्ठ ने बताया कि कालेज में यदि इसके बाद भी सीटें बच जाती हैं तो छात्रों के लिए प्रतिशतता 55 से कम कर दी जाएगी।

यह कदम सीटें खाली रहने की वजह से उठाया गया है जबकि बीएससी में दाखिले मेरिट पर होंगे। यदि अनुमन्य सीटों पर हाईकोर्ट का कोई फैसला आता है तो उसके मुताबिक बीएससी की प्रक्रिया अपनाई जाएगी।

एसजीआरआर में आवेदन की तिथि बढ़ी
एसजीआरआर पीजी कालेज में बीए और बीएससी प्रथम वर्ष में पंजीकरण और प्रास्पेक्टस बिक्री की अंतिम तिथि 15 से बढ़ाकर 20 जुलाई कर दी गई है। छात्र संगठनों से वार्ता के बाद कार्यवाहक प्राचार्य ने यह फैसला लिया।

कालेज में बीए, बीएससी और बीकॉम प्रथम वर्ष की कुल 800 सीटों के लिए 1985 आवेदन प्राप्त हुए हैं। कालेज में सबसे ज्यादा मारामारी बीएससी मैथ्स और बीएससी बायोलॉजी के साथ ही बीकॉम के लिए भी देखने को मिल रही है।


बुधवार को एबीवीपी और एनएसयूआई के छात्र नेताओं कार्यवाहक प्राचार्य डा. दिनेश सिंह के सामने अंतिम तिथि बढ़ाने की मांग रखी।

प्राचार्य से मिलने वालों में छात्रसंघ अध्यक्ष महादेव प्रसाद रतूड़ी, एनएसयूआई प्रदेश उपाध्यक्ष सोनू कुमार, एबीवीपी सह संयोजक अंकित सुंद्रियाल, शैलेश सती आदि शामिल रहे।

(नोटः इस खबर से संबंधित किसी भी सुझाव या सवाल के लिए मेल आईडी-anshulk@ddn.amarujala.com और इस नंबर- 8392946708 पर संपर्क कर सकते हैं।)

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed