{"_id":"56128a138adfddbb97d41eeee5ccfdb7","slug":"admission-in-garhwal-university-hindi-news-2","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिशन एडमिशनः 20 से शुरु होंगे नए कॉलेज में दाखिले","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
मिशन एडमिशनः 20 से शुरु होंगे नए कॉलेज में दाखिले
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
Updated Mon, 18 Aug 2014 12:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देहरादून के राजकीय महाविद्यालय बझेत रायपुर में 20 अगस्त से नए सत्र शुरू होगा। प्रास्पेक्टस कॉलेज परिसर से ही खरीदे जा सकते हैं। कॉलेज में बीए की 280 और बीकॉम की 120 सीटें हैं।
विज्ञापन
26 अगस्त तक ही जमा होंगे आवेदन पत्र
प्राचार्य डॉ. अंजू अग्रवाल ने बताया कि मालदेवता के निकट ग्राम बझेत में पूर्व किसान फल सब्जी संग्रह केंद्र में कॉलेज चलेगा। यहां छात्र-छात्राएं सुबह 10:30 से दोपहर 2:30 बजे के बीच आवेदन पत्र प्राप्त कर सकते हैं।
विज्ञापन
आवेदन पत्र 26 अगस्त तक ही जमा होंगे। इसके बाद मेरिट निकाली जाएगी, जिसके आधार पर दाखिले किए जाएंगे। आवेदन पत्र की कीमत 25 रुपए रखी गई है।
बीए में सात विषय
नवोदित कॉलेज में बीए के लिए फिलहाल सात विषय रखे गए हैं। छात्र-छात्राएं बीए में हिंदी, अंग्रेजी, इकोनोमिक्स, पॉलिटिकल साइंस, हिस्ट्री, एजूकेशन और मिलिट्री साइंस में दाखिला ले सकते हैं।
विज्ञापन
नए परिवर्तन से प्रभावित नहीं होगी दाखिला प्रक्रिया
श्रीनगर गढ़वाल विश्वविद्यालय से संबद्ध रहे राजकीय और अनुदानित कॉलेजों के श्रीदेव सुमन विश्वविद्यालय से संबद्ध होने के बाद दाखिला प्रक्रिया पर असर नहीं पड़ेगा।
जिन कॉलेजों में दाखिले हो चुके हैं, वहां भी और नए दाखिले मेरिट प्रक्रिया पर ही होंगे। केवल प्रथम वर्ष के छात्रों के परीक्षा फार्म श्रीदेव सुमन विवि से भरे जाएंगे। यहां थोड़ी मुश्किल परीक्षा के दौरान पैदा हो सकती है।
शनिवार को कैबिनेट की बैठक में गढ़वाल विश्वविद्यालय से संबद्ध सरकारी और अनुदानित करीब 50 कॉलेजों को असंबद्ध करके श्रीदेव सुमन विवि से संबद्ध करने का फैसला किया गया है।
इस आधार पर जल्द ही श्रीदेव सुमन विवि की ओर से नए सिरे से कॉलेजों की संबद्धता प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। एसजीआरआर पीजी कॉलेज में द्वितीय मेरिट के दाखिले चल रहे हैं लेकिन यहां की दाखिला प्रक्रिया पर कोई असर नहीं पड़ेगा।
एमकेपी पीजी कॉलेज और डीबीएस पीजी कालेज में भी कुछ दाखिले हो चुके हैं। यहां भी कोई असर नहीं पड़ेगा।
लेकिन यहां हो सकती है दिक्कत
कॉलेजों में एडमिशन के लिए भले ही दिक्कत नहीं होगी लेकिन गौर करने की बात यह है कि सभी कॉलेजों में द्वितीय और तृतीय वर्ष के छात्र गढ़वाल विवि के होंगे और प्रथम वर्ष के श्रीदेव सुमन विवि के।
अगर श्रीदेव सुमन विवि ने देरी से परीक्षा कराई तो एकेडमिक सत्र के 180 दिनों का टारगेट प्रभावित हो सकता है। यानी परीक्षा के दौरान संकट पैदा हो सकता है।
सीट निर्धारण भी नए सिरे से
श्रीदेव सुमन विवि से संबद्धता मिलने के साथ ही कॉलेजों की सीटों का निर्धारण नए सिरे से होगा। माना जा रहा है कि डीएवी पीजी कॉलेज और डीबीएस पीजी कॉलेज में वर्षों पहले हुआ निर्धारण नए परिवर्तन के साथ सामने आ सकता है।
यानी इन दोनों कॉलेजों में बीए, बीएससी और बीकॉम की सीटों में बढ़ोत्तरी हो सकती है। हालांकि इसका फैसला श्रीदेव सुमन विवि करेगा।