{"_id":"a5c1b7998f6e5be21f2c65e5c02e2bfa","slug":"admission-in-delhi-university","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीयू के विवाद से देहरादून के छात्र भी परेशान","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
डीयू के विवाद से देहरादून के छात्र भी परेशान
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
Updated Wed, 25 Jun 2014 10:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली यूनिवर्सिटी (डीयू) में चार वर्षीय पाठ्यक्रम को लेकर चल रहे विवाद से दून के छात्र भी चिंतित हैं।
विज्ञापन
ऑनर्स पाठ्यक्रमों के लिए डीयू में कराया है पंजीकरण
मेरिट सूची पर फिलहाल रोक लगने की वजह से छात्रों को दाखिले की चिंता सता रही है। दून से काफी छात्रों ने बीकॉम ऑनर्स व अन्य ऑनर्स पाठ्यक्रमों के लिए डीयू में पंजीकरण कराया है।
डीएल रोड निवासी आयुष भल्ला ने बताया कि उन्होंने इस साल दिल्ली विवि में बीकॉम ऑनर्स के लिए फार्म भरा है। डीयू के फेसबुक पेज पर सभी अपडेट तो मिल रही है, लेकिन मेरिट का पता नहीं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि वह लगातार अपने कुछ परिचितों से भी बात करने का प्रयास कर रहे हैं। दून के ही अभिनव भल्ला ने भी बीकॉम ऑनर्स के लिए एप्लाई किया है।
सता रही मेरिट लिस्ट की चिंता
उनका कहना है कि थोड़ी चिंता इसी बात को लेकर है कि कहीं दाखिले में देरी न हो जाए। वह इन दिनों एडमिशन के सिलसिले में दिल्ली में ही डटे हुए हैं।
बीकॉम ऑनर्स के लिए आवेदन करने वाली भार्गवी असवाल को भी मेरिट लिस्ट की चिंता सता रही है। वह लगातार टीवी और वेबसाइट से अपडेट ले रहीं हैं।
कॅरियर लांचर के निदेशक अमित मित्तल का कहना है कि दून में बीकॉम या अन्य पाठ्यक्रमों में ऑनर्स न होने की वजह से 35 प्रतिशत छात्र दिल्ली या चंडीगढ़ का रुख करते हैं। इस बार भी भारी संख्या में छात्रों ने डीयू में एप्लाई किया हुआ है।
विज्ञापन