{"_id":"065d5b0e797551dd8e332c7d70532405","slug":"admission-in-dehradun-college-hindi-news-2","type":"story","status":"publish","title_hn":"एडमिशन की बाढ़ः एक घंटे में बिके 5500 फॉर्म","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
एडमिशन की बाढ़ः एक घंटे में बिके 5500 फॉर्म
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
Updated Fri, 22 Aug 2014 12:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छात्र संख्या के लिहाज से उत्तराखंड के सबसे बड़े डीएवी पीजी कॉलेज में
विज्ञापन
अनुमन्य सीटों पर दाखिले का आदेश जारी होने के बावजूद छात्रों की भीड़ कम
होने का नाम नहीं ले रही है।
कॉलेज में बुधवार को नौ हजार फॉर्म बिकने के बाद गुरुवार को भी साढ़े पांच हजार फॉर्म बिक गए। फॉर्म न मिलने पर छात्रों ने हंगामा भी किया। डीएवी कॉलेज में गुरुवार को सुबह से ही फार्म खरीदने के लिए छात्रों की भीड़ जुट गई थी।
महज एक घंटे के भीतर 5500 फॉर्म खत्म हो गए। काफी इंतजार के बाद छात्रों को इसकी सूचना मिली तो उन्होंने हंगामा शुरू कर दिया। बाद में प्राचार्य ने मौके पर आकर छात्रों का समझाया।
दिल्ली से आती है ओएमआर
डीएवी कॉलेज ने मेरिट फॉर्म तो दून में ही छपवा लिए हैं, लेकिन इसके साथ दी जाने वाली ओएमआर शीट दिल्ली से आती है।
दिल्ली से होने वाली देरी की वजह से ही मेरिट फॉर्म नहीं बंट पा रहे हैं। प्राचार्य डॉ. देवेंद्र भसीन ने दिल्ली बात की और उन्होंने कहा कि शुक्रवार को फॉर्मों की किल्लत नहीं होगी।
विज्ञापन
एमकेपी में आज से मिलेंगे फार्म
एमकेपी पीजी कॉलेज में आज से आवेदन प्रक्रिया दोबारा शुरू होने जा रही है। गढ़वाल विवि की ओर से बीए, बीकॉम और एमए की सीटों का निर्धारण कर दिया गया है।
इस लिहाज से छात्राएं कालेज से आवेदन पत्र खरीदकर 30 अगस्त तक जमा करा सकती हैं। एमकेपी की प्राचार्य डॉ. इंद़ु सिंह ने बताया कि बीएससी के लिए 17 अगस्त को ही निरीक्षण हुआ था।
इसलिए बीएससी की सीटों का निर्धारण होना अभी बाकी है। जबकि बीए, बीकॉम और एमए प्रथम वर्ष के लिए छात्राएं आवेदन कर सकती हैं।
कॉलेज में 26 अगस्त तक प्रॉस्पेक्टस बिक्री के बाद 30 अगस्त तक आवेदन पत्र जमा होंगे। इसके बाद चार सितंबर को मेरिट सूची जारी की जाएगी। सूची के तहत दस सितंबर तक एडमिशन प्रक्रिया होगी।
एमकेपी में सीटों की स्थिति
बीए : हिंदी 360, सोशियोलॉजी 300, पॉलिटिकल साइंस 300, इकोनोमिक्स 180, इंगलिश 300, साइकोलॉजी 100, हिस्ट्री 120, म्यूजिक 40, पेंटिंग 100, होम साइंस 100, मैथ्स 30, संस्कृत 60 सीटें।
बीकॉम : 300
एम : हिंदी 60, सोशियोलॉजी 60, पॉलिटिकल साइंस 60, इकोनोमिक्स 60, इंगलिश 60, सोइकोलॉजी 30 सीटें।
एसजीआरआर में शनिवार को आएगी तीसरी मेरिट
एसजीआरआर पीजी कॉलेज में द्वितीय मेरिट के तहत दाखिला प्रक्रिया संपन्न हो गई है। कॉलेज में अब शनिवार को तीसरी मेरिट सूची जारी की जाएगी। इससे पहले अगर सरकार की ओर से यूके बोर्ड के छात्रों को मेरिट में वेटेज देने का आदेश आता है तो उसे भी तीसरी मेरिट में शामिल कर लिया जाएगा।
एसजीआरआर कॉलेज के कार्यवाहक प्राचार्य डॉ. दिनेश सिंह ने बताया कि दूसरी मेरिट के दाखिलों के बाद अब बीए में करीब 40 प्रतिशत, बीएससी सीबीजेड में करीब 20 प्रतिशत और बीएससी मैथ्स में करीब दस प्रतिशत सीटें खाली रह गई हैं।
इसके लिए वैसे मेरिट शुक्रवार को जारी की जानी थी लेकिन छात्र संगठनों की ओर से विरोध आने के बाद शनिवार को अब मेरिट जारी की जाएगी। इस मेरिट में यूके बोर्ड के छात्रों को अगर राहत दी जाती है तो उसे भी शामिल कर लिया जाएगा।
यूटीयू में गरजी छात्राएं
सुद्धोवाला स्थित उत्तराखंड टेक्निकल यूनिवर्सिटी में एएनएम की काउंसिलिंग न होने पर भड़की छात्राएं और उनके परिजनों ने हंगामा कर दिया। बवाल इतना बढ़ गया कि मौके पर भारी पुलिस फोर्स बुलानी पड़ गई। बाद में काउसिंलिंग बोर्ड में शामिल सदस्यों के आश्वासन के बाद छात्राएं शांत हुई।
मेरिट लिस्ट में शामिल 150 छात्राओं को बृहस्पतिवार काउंसिलिंग के लिए बुलाया गया था। दोपहर दो बजे बोर्ड सदस्यों ने 70 छात्राओं की ही काउंसिलिंग की बात कर बाकी को लौट जाने की नसीहत दी। इस पर दूरदराज से आई छात्राएं और परिजन भड़क उठे।
उन्होंने कहा कि यह बात काउंसिलिंग से पहले बतानी चाहिए थी। हालांकि बोर्ड ने सभी की काउंसिलिंग की बात कही, तब जाकर छात्राएं शांत हुईं। इस दौरान बसंती, सारिका, नीमा, पूजा, सुनीता, नीशा, ममता, ललिता आदि रहीं।