{"_id":"ae8f60963c47bf5f5327b01ef0da10a8","slug":"admission-in-dehradun-college-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिशन एडमिशनः देहरादून के कॉलेजों में दाखिले शुरू","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
मिशन एडमिशनः देहरादून के कॉलेजों में दाखिले शुरू
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
Updated Wed, 20 Aug 2014 11:39 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देहरादून के डीएवी पीजी कॉलेज में बुधवार से बीए, बीएससी और बीकॉम की दाखिला प्रक्रिया शुरू होने जा रही है। मेरिट फार्म बिकने के साथ जमा भी किए जाएंगे।
विज्ञापन
कुछ बातों को लेकर नेताओं का विरोध जारी
हालांकि छात्र नेताओं का अभी भी कुछ बातों पर विरोध जारी है। मंगलवार को डीएवी कॉलेज में पूर्व छात्र संघ महासचिव अनिल रावत के निधन पर शोक सभा की गई।
प्राचार्य डॉ. देवेंद्र भसीन समेत सभी शिक्षक और छात्र नेताओं ने रावत की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। इसके बाद कॉलेज में काम नहीं हुआ। प्राचार्य ने बताया कि बुधवार से कॉलेज में मेरिट फार्मों की बिक्री शुरू होगी।
विज्ञापन
साफ किया कि संबद्धता प्रकरण का फिलहाल दाखिला प्रक्रिया से वास्ता नहीं है। छात्रों को एडमिशन कॉलेज स्तर पर मिलता है। संबद्धता श्रीदेव सुमन विवि से होती है तो प्रथम वर्ष के परीक्षा फार्म उसी विवि से भरवाए जाएंगे।
विज्ञापन
छात्र 23 अगस्त तक मेरिट फार्म खरीदने के अलावा जमा करा सकते हैं। उधर, छात्र नेताओं का विरोध अभी भी कुछ बिंदुओं पर है। उनकी मांग है कि एलएलबी में एंट्रेंस टेस्ट के अलावा ईवनिंग क्लासेज आदि की व्यवस्था जल्द कराई जाए।
उच्च न्यायालय के आदेश के बाद अब प्रवेश पर कोई भ्रम नहीं है। बुधवार से प्रवेश प्रक्रिया शुरू की जाएगी, जिसके बारे में पुलिस-प्रशासन को भी अवगत करा दिया गया है।
- डॉ. देवेंद्र भसीन, प्राचार्य, डीएवी कॉलेज
डीबीएस में दाखिले शुरू
डीबीएस पीजी कॉलेज में मंगलवार से बीएससी प्रथम वर्ष के दाखिले शुरू हो गए। राज्य सरकार के हाल के फैसलों के बाद छात्रों ने भी दाखिलों का विरोध नहीं किया। मंगलवार को कॉलेज में करीब 150 दाखिले हुए।
प्राचार्य डॉ. ओपी कुलश्रेष्ठ ने बताया कि कॉलेज में पहली मेरिट लिस्ट के छात्रों को 20, 21 और 22 अगस्त को ही दाखिले का मौका मिलेगा। बची सीटों के लिए दूसरी लिस्ट जारी होगी।
कॉलेज उत्तराखंड बोर्ड के छात्रों को अतिरिक्त वेटेज को शासन के आदेश का इंतजार कर रहा है। सरकार अगर ऐसा आदेश देती है तो वह दूसरी मेरिट में शामिल किया जाएगा। प्राचार्य के मुताबिक एमएससी प्रथम वर्ष के दाखिले पूरे हो चुके हैं।
सोमवार से बीएससी की क्लासेज शुरू हो जाएंगी। कॉलेज में लिंगदोह समिति की सिफारिशों के तहत दो सितंबर को छात्र संघ चुनाव प्रस्तावित हैं।
डॉ. प्रत्यूष वत्सला को मुख्य चुनाव अधिकारी नियुक्त किया गया है। अगले हफ्ते चुनाव का विस्तृत कार्यक्रम जारी कर दिया जाएगा।
एसजीआरआर में दाखिले का अंतिम दिन
एसजीआरआर पीजी कॉलेज की दूसरी मेरिट लिस्ट के छात्रों के लिए दाखिले का आज अंतिम मौका है। इसके बाद तीसरे मेरिट जारी की जाएगी। कॉलेज में बीएससी के दूसरी मेरिट लिस्ट के एडमिशन चल रहे हैं।
20 अगस्त के बाद किसी भी चयनित छात्र को मौका नहीं मिलेगा। छात्र प्रमाण पत्रों के साथ कॉलेज में दाखिला ले सकते हैं। डीन डॉ. अतुल गुप्ता ने बताया कि इसके बाद बची सीटों के लिए तीसरी मेरिट लिस्ट जारी होगी।
इस सूची के तहत ही बची सीटों पर एडमिशन होंगे। राज्य सरकार उत्तराखंड बोर्ड के छात्रों को वेटेज देती है तो उसे तीसरी मेरिट में शामिल किया जाएगा।
रायपुर कॉलेज में प्रॉस्पेक्टस बिक्री आज से
रायपुर के बझेत गांव स्थित किसान फल सब्जी संग्रह की बिल्डिंग में नया राजकीय डिग्री कॉलेज बुधवार से शुरू हो जाएगा। कॉलेज में सुबह दस बजे से प्रॉस्पेक्टस बिकने शुरू होंगे।
प्राचार्य के मुताबिक छात्र 25 रुपए में प्रॉस्पेक्टस खरीद सकते हैं। छात्र-छात्राएं 26 अगस्त तक फॉर्म जमा करा सकते हैं। इसके बाद आवेदन स्वीकार नहीं होंगे। कुछ ही दिनों में मेरिट जारी कर दाखिले लिए जाएंगे।
कॉलेज के लिए छात्रों को पहले रायपुर, फिर छोटा हाथी के जरिए बझेत आना होगा। गौरतलब है कि राज्य सरकार ने बीते वर्ष दून में राजकीय डिग्री कॉलेज शुरू करने की घोषणा की थी। दून को 54 साल बाद नया डिग्री कॉलेज मिला है।