{"_id":"51712ff6fc0c1afb8aefd789d0710596","slug":"admission-in-dehradun","type":"story","status":"publish","title_hn":"DBS में पुलिस के पहरे में हुए तीन दाखिले","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
DBS में पुलिस के पहरे में हुए तीन दाखिले
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
Updated Thu, 24 Jul 2014 01:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देहरादून के डीबीएस पीजी कॉलेज में बुधवार को पुलिस के पहरे में दाखिले शुरू होने के साथ ही रुक गए। आंदोलन कर रहे छात्रों ने सख्त विरोध जताया।
विज्ञापन
डीबीएस कॉलेज में एडमिशन शुरू
इसके बाद हालांकि एडमिशन कमेटियां बैठी रही, लेकिन वह दाखिले नहीं कर पाई। प्राचार्य ने गुरुवार से एडमिशन जारी रखने की घोषणा की है। डीबीएस कॉलेज में एडमिशन शुरू हुए।
विज्ञापन
मेरिट के मुताबिक तीन दाखिले ही हो पाए थे कि मेरिट का विरोध कर रहे छात्र रैली की शक्ल में पहुंच गए। छात्रों ने चेतावनी दी कि किसी भी कीमत पर दाखिले नहीं होने दिए जाएंगे।
विज्ञापन
तमाम छात्र रह जाएंगे दाखिले से महरूम
उनका कहना था कि मेरिट की वजह से उत्तराखंड बोर्ड के तमाम छात्र दाखिले से महरूम रह जाएंगे। इस बीच डालनवाला इंस्पेक्टर अनिल जोशी भी पहुंच गए। उन्होंने छात्रों को समझाने का प्रयास किया।
प्राचार्य भी इस बात पर अड़ गए कि कोई भी छात्रनेता एडमिशन कमेटी के पास तक न जाए। बाद में पुलिस के समझाने पर छात्र वहां से चले गए।
प्राचार्य डॉ. ओपी कुलश्रेष्ठ ने कहा कि वह हाईकोर्ट, शासन और गढ़वाल विवि के निर्देशों के तहत मेरिट से दाखिले करने को मजबूर हैं और इसमें कोई रुकावट नहीं होगी। गुरुवार को भी दाखिले जारी रहेंगे।
(नोटः इस खबर से संबंधित किसी भी सुझाव या सवाल के लिए मेल आईडी-aftaba@ddn.amarujala.com और इस नंबर-8392922180 पर संपर्क कर सकते हैं।)