फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   admission in dbs pg college dehradun.

डीबीएस कॉलेज में गुरुवार को आवेदन का आखिरी दिन

Thu, 25 Jun 2015 10:48 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून Updated Thu, 25 Jun 2015 10:48 AM IST
विज्ञापन
admission in dbs pg college dehradun.

देहरादून के डीबीएस पीजी कॉलेज में नए सत्र के दाखिलों की आवेदन प्रक्रिया का गुरुवार को अंतिम दिन है। कॉलेज में गढ़वाल विवि ने निरीक्षण कर सभी विषयों की सीटें तय कर दी हैं।

विज्ञापन


इसके साथ ही कई विषयों की सीटों में भी बढ़ोतरी कर दी गई है। डीबीएस कॉलेज के प्राचार्य डा. ओपी कुलश्रेष्ठ ने बताया कि गढ़वाल विवि ने दो महीने पहले निरीक्षण किया था। एक दिन पहले ही उन्हें सीटों के निर्धारण का पत्र मिला। कॉलेज में अब डिफेंस स्ट्डीज की सीटें 41 से बढ़ाकर 80 कर दी गई हैं।
विज्ञापन


जियोलॉजी की सीटें भी 78 से बढ़कर 120 हो गई हैं। अंग्रेजी की सीटें 119 से बढ़कर 140, जियोग्राफी की सीटें 112 से बढ़कर 140 और हिंदी की सीटें 70 से बढ़कर 80 हो गई हैं। कॉलेज प्राचार्य ने बताया कि इस तरह से बीएससी की करीब 560 और बीए की 255 सीटें कॉलेज में होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बीएससी के लिए 2300 और बीए के लिए 650 आवेदन आ चुके हैं। कॉलेज में दाखिले के लिए भारी मारामारी है। गुरुवार को प्रॉस्पेक्टस बिक्री का अंतिम दिन है। कॉलेज प्राचार्य ने बताया कि अभी तिथि बढ़ाने पर विचार नहीं किया गया है।

एमकेपी में दो दिन बाद मिलेंगे प्रॉस्पेक्टस
एमकेपी पीजी कॉलेज में 25 जून से तय प्रॉस्पेक्टस बिक्री फिलहाल आगे बढ़ा दी गई है। कॉलेज प्राचार्य डा. इंदु सिंह ने बताया कि विवि ने दो दिन पहले ही क्रेडिट बेस्ड सिस्टम और यूजी में सेमेस्टर सिस्टम की जानकारी मिली है, जिसे प्रॉस्पेक्टस में अपडेट कराने की वजह से विलंब हुआ है। कहा कि दो दिन बाद प्रॉस्पेक्टस बिक्री शुरू करा दी जाएगी।

डीएवी में एक जुलाई से मिलेंगे मेरिट फॉर्म
डीएवी पीजी कॉलेज में नए सत्र के दाखिलों के मेरिट फॉर्म एक जुलाई से मिलेंगे। कॉलेज के प्राचार्य डा. देवेंद्र भसीन ने बताया कि नए सत्र के दाखिलों के लिए एक जुलाई से बीए, बीएससी व बीकॉम प्रथम वर्ष, एमए, एमएससी व एमकॉम प्रथम वर्ष के मेरिट फार्म बिक्री की योजना है।


अन्य विषयों के प्रॉस्पेक्टस भी जुलाई के प्रथम सप्ताह में ही शुरू कर दिए जाएंगे। बताया कि ऑनलाइन या ऑफलाइन मोड में केवल बैंक के माध्यम से ही शुल्क जमा होगा। बैंक की ओर से शुल्क का कंफर्मेशन आने के बाद ही छात्र को परिचय पत्र जारी किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed