फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   admission in dav pg college.

डीएवी में वेटिंग लिस्ट से शुरू हुए दाखिले

Tue, 07 Oct 2014 12:35 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून Updated Tue, 07 Oct 2014 12:35 PM IST
विज्ञापन
admission in dav pg college.

देहरादून के डीएवी पीजी कॉलेज में मंगलवार से बीए, बीएससी और बीकॉम प्रथम वर्ष की दूसरी वेटिंग लिस्ट से एडमिशन शुरू होंगे। वही ईवनिंग क्लास के लिए नये मेरिट फॉर्म भी मिलने शुरू हो जाएंगे।

विज्ञापन


निशुल्क दिए जाएंगे मेरिट फॉर्म
प्राचार्य डॉ. देवेंद्र भसीन ने बताया कि ईवनिंग क्लास के लिए मेरिट फॉर्म की बिक्री 11 अक्तूबर तक होगी। जमा करने की अंतिम तिथि 13 अक्तूबर है। जिन छात्रों ने पुराने फॉर्म लिए हैं, उन्हें यह फॉर्म निशुल्क दिए जाएंगे।
विज्ञापन


कॉलेज प्राचार्य ने बताया कि मंगलवार से बीए, बीएससी और बीकॉम प्रथम वर्ष की द्वितीय वेटिंग लिस्ट से शुरू होने वाले एडमिशन 11 अक्तूबर तक चलेंगे। आठ अक्तूबर को वाल्मीकि जयंती के चलते कॉलेज बंद रहेगा। प्राचार्य ने बताया कि कुछ कक्षाओं में अध्यापन कार्य शुरू हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अन्य कक्षाओं में दस अक्तूबर से पढ़ाई शुरू हो जाएगी। नए टाइम टेबल के अनुसार कॉलेज सुबह आठ बजे शुरू होगा। नया टाइम टेबल शिक्षकों की कम से कम पांच घंटे की उपस्थिति को ध्यान में रखकर बनाया गया है।

हर शिक्षक को एक सप्ताह में टिचिंग प्लान देना होगा। कॉलेज में पिछले वर्ष की तुलना में सेक्शन भी बढ़ाए जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed