{"_id":"0380dfbecb8b8f83d87446a6191271fe","slug":"admission-in-dav-pg-college-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएवी में दाखिला लेने वाली भीड़ गायब!","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
डीएवी में दाखिला लेने वाली भीड़ गायब!
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
Updated Sun, 28 Sep 2014 02:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देहरादून डीएवी कॉलेज में इस बार भले ही छात्र संगठनों ने सीटों की संख्या सीमित होने पर दाखिला संकट होने के विरोध में आंदोलन चलाया हो, लेकिन बड़ी छात्र संख्या वाला कॉलेज अब छात्रों का इंतजार कर रहा है।
विज्ञापन
कॉलेज में बीए, बीएससी और बीकॉम की 1008 सीटें खाली रह गईं। डीएवी कॉलेज प्राचार्य डा. देवेंद्र भसीन ने बताया कि कालेज में इस बार बीए, बीएससी और बीकॉम प्रथम वर्ष की कुल 3855 सीटें थी।
विज्ञापन
पहली मेरिट और फिर पहली वेटिंग लिस्ट जारी होने के बाद भी सीटें खाली रह गई हैं। इस संबंध में शनिवार को कॉलेज में हुई बैठक में तय हुआ कि बची सीटों के लिए एक अक्तूबर को दूसरी वेटिंग लिस्ट जारी की जाएगी। इसके बाद एडमिशन दिए जाएंगे।
विज्ञापन
ईवनिंग क्लासेज के फार्म 29 से
डीएवी में ईवनिंग क्लासेज के लिए मेरिट फार्म की बिक्री 29 सितंबर से शुरू की जाएगी। कॉलेज प्राचार्य डॉ. देवेंद्र भसीन ने बताया कि सभी छात्रों को ईवनिंग क्लासेज के लिए अलग से मेरिट फार्म भरना होगा। इसके बाद राज्य सरकार के नियमों के मुताबिक छात्रों को दस अंकों का वेटेज दिया जाएगा।
खाली सीटों पर एक नजर
कोर्स - बची सीटें
बीए - 606 (कुल 1475)
बीएससी - 259 (कुल 1180)
बीकॉम - 144 (कुल 1200)
परीक्षा स्थगित करने की मांग
डीएवी कॉलेज के प्राचार्य डॉ. देवेंद्र भसीन और एग्जाम कंट्रोलर डा. आरके जैन ने गढ़वाल विवि के परीक्षा नियंत्रक से 30 सितंबर की परीक्षा टालने की मांग की है। बताया कि 30 सितंबर को सभी शिक्षकों ने सामूहिक अवकाश पर रहने की घोषणा की है, जिससे परीक्षा कराना संभव नहीं होगा।