{"_id":"600e428f3d99c2b562cfbfcf9e40bf2d","slug":"admission-in-dav-pg-college-dehradun","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड सरकार ने DAV में रुकवाए एडमिशन","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
उत्तराखंड सरकार ने DAV में रुकवाए एडमिशन
टीम डिजिटल / अमर उजाला, देहरादून
Updated Thu, 24 Jul 2014 04:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तराखंड सरकार ने देहरादून स्थित डीएवी कॉलेज में प्रथम वर्ष के दाखिलों पर रोक लगा दी है। शासन से आए निर्देशों के मुताबिक 28 जुलाई तक कॉलेज में प्रथम वर्ष के दाखिलों में रोक लगी रहेगी।
विज्ञापन
कोर्ट कमिश्नर करेंगे फैसला
28 को कोर्ट कमिश्नर द्वारा तय किया जाएगा कि दाखिले कब से शुरु हों। बताया गया कि संख्या के आधार पर सूबे के सबसे बड़े कॉलेज में कुछ दिनों से मेरिट पर दाखिले कराए जाने को लेकर बवाल को देखते हुए दाखिलों पर रोक लगाई गई है।
विज्ञापन
बुधवार को सचिव उच्च शिक्षा मनीषा पंवार ने इस संबंध में एक बैठक के बाद फैसला किया किया कि उत्तराखंड के महाविद्यालयों में फिलहाल मेरिट के मुताबिक ही दाखिले होंगे।
विज्ञापन
बैठक में सचिव उच्च शिक्षा मनीषा पंवार के अलावा उप निदेशक, डीएवी, डीबीएस, एमकेपी, एसजीआरआर और डोईवाला कॉलेज के प्राचार्यों ने शिरकत की।
सचिव ने सभी पक्षों पर विचार करने के बाद यह निर्देश दिए कि फिलहाल हाईकोर्ट के आदेशानुसार दाखिलों की प्रक्रिया अनुमन्य सीटों पर ही जारी रखी जाए।
दाखिलों के संकट के प्रति आगाह करने की तैयारी
उन्होंने उच्च शिक्षा उप निदेशक डॉ. एनपी माहेश्वरी को नियुक्त करते हुए कहा है कि वह सभी कॉलेजों में इंफ्रास्ट्रक्चर के मुताबिक संभावित सीट बढ़ोत्तरी का खाका तैयार करें। जल्द ही कोर्ट कमिश्नर दून के कॉलेजों का दौरा करेंगे।
इसके लिए भी सभी प्राचार्यों को तैयार करने को कहा गया है। ताकि कोर्ट कमिश्नर को इस साल दाखिलों के संकट के प्रति आगाह किया जा सके।
फिलहाल कोर्ट कमिश्नर अपनी रिपोर्ट कोर्ट में देंगे, जिसके आधार पर नए सत्र के दाखिलों पर सात अगस्त को फैसला आ सकता है।