{"_id":"a6062506f44151d6fc61c0e980e97f2e","slug":"admission-in-dav-pg-college-dehradun-hindi-news-2","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएवी कॉलेज में एसटी छात्रों से जनरल की फीस","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
डीएवी कॉलेज में एसटी छात्रों से जनरल की फीस
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
Updated Thu, 16 Oct 2014 12:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आरक्षण के बजाय काबिलियत के दम पर डीएवी कॉलेज में दाखिला हासिल करने वाले एसटी वर्ग के छात्र परेशान हैं। इन छात्रों ने ओपन मेरिट के जरिये दाखिला लिया है, इसलिए उनसे सामान्य वर्ग की फीस मांगी जा रही है।
विज्ञापन
छात्रों ने प्राचार्य से की शिकायत
मामला सामने आने के बाद प्राचार्य ने इन छात्रों ने आरक्षित श्रेणी की फीस लिए जाने का आदेश दिया है। बुधवार को छात्रों ने प्राचार्य डॉ. देवेंद्र भसीन इस मामले की शिकायत की।
विज्ञापन
बताया कि उन्होंने एसटी वर्ग के लिए तय फीस जमा की थी, लेकिन कॉलेज से फोन कर सामान्य श्रेणी की फीस जमा करने के लिए कहा गया है। प्राचार्य ने कहा कि स्कॉलरशिप के मानक पूरा करने वाले एसटी वर्ग के छात्रों से आरक्षित वर्ग की फीस ही ली जाएगी।
विज्ञापन
इस मौके पर पूर्व छात्र संघ महासचिव अनिल तोमर, पूर्व जौनसार बावर छात्र संघ अध्यक्ष इंदर सिंह तोमर, सुनील शर्मा, विरेंद्र सिंह चौहान, संजय चौहान, छात्र संघ महासचिव जगबीर सिंह असवाल आदि मौजूद रहे।
हस्ताक्षर अभियान चलाया
डीएवी कॉलेज में सांध्यकालीन कक्षाओं में सीटों की संख्या बढ़वाने की मांग को लेकर छात्र संघ ने हस्ताक्षर अभियान चलाकर समर्थन जुटाया।
छात्रसंघ अध्यक्ष पारस गोयल के नेतृत्व में अभियान के दौरान छात्रों ने शिक्षक संघ से भी वार्ता की, जिसमें संघ ने समर्थन दिया। हालांकि बुधवार को छात्रों ने कॉलेज की किसी भी दाखिले या आईकार्ड वितरण संबंधी प्रक्रिया का विरोध नहीं जताया।
इस अवसर पर महासचिव जगबीर असवाल, उपाध्यक्ष बालम बिष्ट, कोषाध्यक्ष अनीता नेगी, सहसचिव वंदना गुसाईं, राकेश नेगी, देवेंद्र बिष्ट, संजय तोमर आदि मौजूद रहे।
आज से शुरू होगी प्रक्रिया
डीएवी कॉलेज प्रशासन ने छात्रों के आरोपों के आधार पर दाखिलों की जांच कराई है। कॉलेज प्राचार्य डॉ. देवेंद्र भसीन का कहना है कि छात्रों के आरोप निराधार निकले हैं।
गुरुवार को मेरिट सूची तैयार करके इसके बाद आगे की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। वहीं, विरोध के बाद कंप्यूटर सेक्शन से हटाए गए डॉ. एसके सिंह को बुधवार को जांच के बाद दोबारा जिम्मेदारी दे दी गई।