{"_id":"968957833b0c9d7ac40c2de9c53bc85e","slug":"admission-in-dav-pg-college-dehradun-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएवीः कंप्यूटर से तैयार मेरिट जारी, एडमिशन शुरू","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
डीएवीः कंप्यूटर से तैयार मेरिट जारी, एडमिशन शुरू
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
Updated Fri, 29 Aug 2014 11:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देहरादून के डीएवी पीजी कॉलेज में एमए और एमएससी प्रथम सेमेस्टर के एडमिशन शुरू हो गए हैं। कॉलेज ने पहली बार 17 विषयों के लिए कंप्यूटर से तैयार मेरिट लिस्ट जारी की है।
विज्ञापन
बीकॉम की मेरिट भी जारी
इसके तहत गुरुवार को भी कुछ छात्रों के एडमिशन हुए। कंप्यूटर से मेरिट बनने के कारण ओएमआर शीट में गलती करने वाले करीब 500 छात्र दौड़ से बाहर हो गए। देर शाम को डीएवी ने बीकॉम की मेरिट भी जारी कर दी।
विज्ञापन
प्राचार्य डॉ. देवेंद्र भसीन ने बताया कि मैथ्स, जूलॉजी समेत पांच विभागों की मेरिट छात्र संबंधित विभाग में देखकर दाखिला ले सकते हैं। भसीन के मुताबिक एडमिशन की तिथि दो दिन बढ़ाई गई है। छात्र चार तक एडमिशन ले सकते हैं।
विज्ञापन
विषय --- (कटऑफ) सामान्य - एससी - एसटी - ओबीसी
एमए इकोनॉमिक्स - 61 - 46 - 58.77 - 55.29 प्रतिशत
एमए सोशियोलॉजी - 53.27 - 44.44 - 45 - 42 प्रतिशत
एमए पॉलिटिकल साइंस - 58.33 - 53.74 - 56.85 - 52.38 प्रतिशत
एमए स्टैटिस्टिक्स - 57.35 - 57.26 - 47.17 - प्रतिशत
एमए संस्कृत - 59.07 - 48.25 - 55.37 - 57.08 प्रतिशत
एमए हिस्ट्री - 59 - 55.88 - 61.66 - 53.9 प्रतिशत
एमए इंगलिश - 62.03 - 61.81 - 61.66 - 53.9 प्रतिशत
एमए ड्राइंग - 67.26 - 60.2 - 61.93 - 65.13 प्रतिशत
एमए हिंदी - 58.62 - 53.14 - 56.29 प्रतिशत
एमएससी कैमिस्ट्री - 75.8 - 65.31 - 73.88 - 70.51 प्रतिशत
एमएससी बॉटनी - 73.2 - 59.2 - 64.2 - 66.6 प्रतिशत
बीकॉम में 69.8 से कम पर दाखिला नहीं
डीएवी कॉलेज ने देर शाम बीकॉम की मेरिट भी जारी कर दी। कॉलेज में सामान्य श्रेणी की मेरिट 95.4 से शुरू होकर 69.8 प्रतिशत पर रुक गई।
एससी की मेरिट 56 से शुरू होकर 47 पर, एसटी की 69.2 से शुरू होकर 52 पर और अन्य राज्यों के छात्रों की मेरिट 95 से शुरू होकर 70 प्रतिशत पर रुक गई। मेरिट में चयनित छात्र आज एडमिशन ले सकते हैं।