{"_id":"26b453a745cd1381a4d8867bc35c71e5","slug":"admission-in-dav-pg-college-dehradun-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएवी में पहले ही दिन बिके नौ हजार फार्म","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
डीएवी में पहले ही दिन बिके नौ हजार फार्म
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
Updated Thu, 21 Aug 2014 11:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अनुमन्य सीटों पर ही दाखिले का आदेश लागू होने के बावजूद डीएवी कॉलेज में एडमिशन के लिए छात्रों का क्रेज बरकरार है। कॉलेज में काउंटर खुलने के बाद पहले ही दिन नौ हजार फार्म बिक गए।
विज्ञापन
दोगुने दाम पर फार्म बेचते हुए पकड़ा गया छात्र
इस दौरान मेरिट फार्म की ब्लैक भी हुई। प्राचार्य ने एक छात्र को दोगुने दाम पर फार्म बेचते हुए पकड़ा। छात्रों के विरोध के चलते कुछ दिन पूर्व डीएवी कॉलेज में मेरिट फार्म की बिक्री रोक दी गई थी।
विज्ञापन
आंदोलन के दौरान एक हजार फार्म बिके थे। बुधवार को कई दिन बाद फार्म बिक्री काउंटर खुले तो सुबह से ही छात्रों की भीड़ जुटनी शुरू हो गई थी। कई छात्रनेताओं ने भी काफी फार्म खरीदे।
विज्ञापन
दोपहर 12 बजे मेरिट फार्म खत्म होने पर दोबारा फार्म मंगाए गए। कालेज प्राचार्य डॉ. देवेंद्र भसीन ने बताया कि पहले ही दिन नौ हजार मेरिट फार्म बिके हैं। अब तक कुल बिके फार्म की संख्या दस हजार पर पहुंच चुकी है।
कालेज प्राचार्य ने इस दौरान कॉलेज में निरीक्षण भी किया। उन्होंने बताया कि एक छात्र परिसर में दस रुपए वाला मेरिट फार्म 20 रुपए में बेच रहा था।
उन्होंने उसे पकड़कर बाहर कर दिया। बताया जा रहा है कि कालेज के बाहर भी मेरिट फार्म की जबर्दस्त ब्लैक हुई। दस रुपये वाला फार्म 50 रुपए तक में बिका।
एलएलबी में आयु सीमा खत्म
डीएवी में एलएलबी में दाखिले के लिए भी मेरिट फार्म बिक्री जारी है।
अब तक सामान्य वर्ग के छात्र के लिए अधिकतम 30 और एससी-एसटी वर्ग के छात्रों के लिए अधिकतम 35 वर्ष आयुसीमा थी, लेकिन अब किसी भी उम्र का व्यक्ति दाखिले के लिए आवेदन कर सकता है।
कॉलेज प्राचार्य ने बताया कि आयु सीमा खत्म करने संबंधी पत्र गढ़वाल विवि से मिल गया है।
कोई भी छात्र ब्लैक में बाहर से फार्म न खरीदे। हमने 25 हजार मेरिट फार्म का इंतजाम कर दिया है। छात्र कॉलेज में काउंटर से दस रुपए का फार्म खरीदकर जमा करा सकते हैं।
- डॉ. देवेंद्र भसीन, प्राचार्य, डीएवी कॉलेज
एसजीआरआर में 21 तक मौका
श्री गुरु रामराय पीजी कॉलेज में दूसरी मेरिट से दाखिलों के लिए एक दिन बढ़ा दिया है। कालेज प्रशासन ने छात्रों की मांग के बाद यह फैसला लिया। अब छात्र 21 अगस्त गुरुवार तक एडमिशन ले सकेंगे।
इसके बाद बची हुई सीटों के लिए तीसरी मेरिट जारी की जाएगी। उन्होंने बताया कि फिलहाल प्रदेश सरकार की ओर से उत्तराखंड बोर्ड के छात्रों को वेटेज देने की घोषणा का इंतजार किया जाएगा। इसके बाद ही तीसरी मेरिट जारी की जाएगी।
डीबीएस में फार्म खत्म हुए, भटके छात्र
डीबीएस पीजी कॉलेज में प्रथम मेरिट की प्रवेश प्रक्रिया चल रही है। इसके अलावा बीए व बीएससी द्वितीय और तृतीय वर्ष की प्रक्रिया भी चल रही है। बुधवार को उस वक्त परेशानी खड़ी हो गई जब प्रॉस्पेक्टस अचानक खत्म हो गए।
इस वजह से द्वितीय व तृतीय वर्ष के छात्रों के एडमिशन बिना प्रॉस्पेक्टस के जुगाड़बाजी से किए गए। डीबीएस के प्राचार्य डॉ. ओपी कुलश्रेष्ठ ने बताया कि द्वितीय व तृतीय वर्ष में वैसे तो प्रॉस्पेक्टस की ज्यादा अहमियत नहीं होती है लेकिन छात्रों के लिए जल्द ही इंतजाम करा दिया जाएगा।
नए कॉलेज में दाखिले के लिए पहुंचे 60 छात्र
रायपुर के बझेत गांव स्थित नए राजकीय महाविद्यालय में प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है। पहले ही दिन 60 छात्र-छात्राओं ने कालेज में दाखिले के लिए आवेदन लिए।
बीए और बीकॉम में प्रवेश के लिए कालेज में पंजीकरण 26 अगस्त तक किए जाएंगे। कॉलेज की प्राचार्य डॉ. अंजू अग्रवाल ने बताया कि छात्र सुबह 10:30 बजे के बाद प्रास्पेक्टस प्राप्त कर सकते हैं।