फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   admission in colleges from 11 june

स्टूडेंट अलर्ट: इस तारीख से शुरू होगें कॉलेजों में दाखिले

Mon, 01 Jun 2015 11:19 AM IST
Updated Mon, 01 Jun 2015 11:19 AM IST
विज्ञापन
admission in colleges from 11 june

नए शैक्षणिक सत्र के लिए 11 जून से कॉलेजों में प्रवेश प्रक्रिया शुरू होगी। यह बिना लेट फीस 20 जून तक चलेगी। इसके बाद स्टूडेंट्स से दस रुपये प्रतिदिन लेट फीस चुकानी होगी। कॉलेजों में लागू रूसा च्वाइस बेस्ड क्रेडिट सिस्टम (सीबीसीएस) के मुताबिक यूजी प्रथम सत्र में प्रवेश छात्रों के जमा दो में प्राप्तांक के आधार पर होगा। इसके मुताबिक छात्रों को यूजी प्रथम सत्र में मनपसंद मेजर विषय में प्रवेश लेने का मौका मिलेगा। प्रवेश प्रक्रिया के लिए प्रदेश के निजी और सरकारी डिग्री कॉलेजों का अपना अलग शेडयूल और व्यवस्था होगी।

विज्ञापन


इसमें आवेदन फार्म जमा करने, प्रथम और दूसरी मेरिट जारी करने की तिथि तय होगी। 20 जून तक प्रवेश फार्म जमा करने की तारीख रहेगी। इसके बाद कॉलेजों को 30 जून से पहले कोर्ट के आदेशों के मुताबिक प्रवेश प्रक्रिया पूरी करनी होगी। कॉलेजों में चल रहा अवकाश दस जून को समाप्त होगा। इसके बाद प्रोस्पेक्टस बिक्री के साथ प्रवेश प्रक्रिया शुरू होगी।

विज्ञापन

वेबसाइट पर उपलब्ध करवाएंगे प्रोस्पेक्टस

admission in colleges from 11 june

संजौली कॉलेज के प्राचार्य डा. जेएस नेगी ने बताया कि नए सत्र में यूजी में प्रवेश प्रक्रिया 11 जून से शुरू होगी। छात्रों की सुविधा को कॉलेज की वेबसाइट पर प्रवेश फार्म उपलब्ध करवाए हैं। वे इन्हें छात्र डाउनलोड कर भर सकेंगे। कॉलेज में प्रोस्पेक्टस भी उपलब्ध रहेंगे।
आरकेएमवी कॉलेज की प्राचार्य प्रो. मीरा वालिया ने बताया कि तय शेडयूल के मुताबिक प्रोस्पेक्टस उपलब्ध करवाए जाएंगे। तय तिथि से पूर्व प्रवेश प्रक्रिया पूरी की जाएगी। कॉलेज में प्रवेश को अलग से कमेटी बनाकर जिम्मेदारियां तय कर दी गई हैं।

रूसा कमेटियां करेंगी छात्रों को जागरूक-
कॉलेजों की प्रवेश प्रक्रिया के दौरान हर कॉलेज में बनी रूसा कमेटियों को स्कूल पास आउट कर आने वाले छात्रों को सीबीसीएस सिस्टम को समझाने, इसके तहत उपलब्ध मेजर, माइनर, हॉबी सहित अन्य विषयों को चुनने को लेकर छात्रों को मार्गदर्शन करना होगा।

12वीं में प्राप्तांक पर मिलेगा प्रवेश-
कॉलेजों में हर मेजर विषय के लिए प्रति सत्र तय छात्रों की संख्या के मुताबिक मेरिट सूची बनाई जाएगी। इसके बावजूद सीट खाली रहने के बाद कॉलेज दूसरी मेरिट जारी करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed