{"_id":"55e47fc42883b7fedbb69f0a57cc1f34","slug":"admission-fraud-in-foreign-university-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दाखिले से पहले ऐसे जानें फॉरेन एजूकेशन का सच","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
दाखिले से पहले ऐसे जानें फॉरेन एजूकेशन का सच
आफताब अजमत/ अमर उजाला, देहरादून
Updated Fri, 12 Dec 2014 02:05 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अगर आप विदेश में शिक्षा ग्रहण करना चाहते हैं तो इसके लिए कुछ पड़ताल जरूर कर लें। दरअसल, विदेश में शिक्षा के नाम पर सबसे ज्यादा फर्जीवाड़ा होता है।
विज्ञापन
UGC ने जारी किए दिशा-निर्देश
खुद विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) ने भी अपनी वेबसाइट पर ऐसी तमाम शिकायतों के बाद विशेष दिशा-निर्देश जारी किए हुए हैं। यूजीसी की ओर से जारी जानकारी के मुताबिक, ऐसे युवा जो विदेश के किसी विश्वविद्यालय में दाखिला लेना चाहते हैं तो उन्हें एसोसिएशन आफ इंडियन यूनिवर्सिटीज (एआईयू) से संपर्क करना चाहिए।
विज्ञापन
एआईयू के पास सभी देशों के वैध विश्वविद्यालयों की पूरी जानकारी होती है। इसके अलावा यूजीसी की वेबसाइट पर भी लगातार ऐसी जानकारी जारी होती रहती है।
यहां करें संपर्क
एसोसिएशन आफ इंडियन यूनिवर्सिटी, 16 कमांडेंट इंद्रजीत गुप्ता मार्ग (कोटला मार्ग), नई दिल्ली।
फोन नंबर - 011-23230059, 23232305, 23233390, 23231097, 23232429, 32232435, फैक्स नंबर -011-23232131
वेबसाइट : (www.ugc.ac.in, www.aiuweb.org)
रैंक भी जान लें
फर्जीवाड़े से बचने के लिए विदेश के किसी भी विश्वविद्यालय में दाखिले से पहले पड़ताल कर लें। इसके लिए कुछ विश्वस्तरीय वेबसाइट्स पर उनकी वैश्विक रैंक दी जाती है। यह रैंक उस संस्थान की रेपो की जानकारी देती है।
विज्ञापन
इसके अलावा उन विश्वविद्यालयों की वेबसाइट्स पर जाकर उनकी पूरी जानकारी लें। वहां के एल्युमिनाई से ईमेल के माध्यम से बातचीत कर संस्थान के बारे में पूछ सकते हैं।
बिना परीक्षा डायरेक्ट एडमिशन से बचें
अहम बात यह भी है कि बिना परीक्षा के डायरेक्ट एडमिशन से बचें, क्योंकि इससे फ्रॉड की संभावना ज्यादा रहती है। किसी भी विश्वविद्यालय की जानकारी के लिए यूएस न्यूज, एफटी, टाइम्स, ब्लूमबर्ग आदि वेबसाइट पर रैकिंग देखने के बाद आगे बढ़ें।
यहां देख सकते हैं विश्वविद्यालय की रैंकिंग
www.usnews.com, www.ft.com, www.timeshighereducation.co.uk, www.businessweek.com
हमारे पास भारत की शिक्षा पद्धति के सापेक्ष दुनिया के सभी विश्वविद्यालयों की सूची है। अगर कोई छात्र एडमिशन लेना चाहता है तो वह पहले से ही उस कोर्स की भारत में वैद्यता की जानकारी ले सकता है। विदेश शिक्षा के लिए लोन लेने पर बैंक भी यहीं से वेरिफाई करते हैं। एसोसिएशन के पास यह भी जानकारी है कि किस देश का कौन सा विवि वैध है।
- डॉ. दुर्ग सिंह चौहान, सचिव, एसोसिएशन ऑफ इंडियन यूनिवर्सिटी