फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   admission forms will be submitted from today

पैरेंट्स की मशक्कत का नहीं अभी अंत

Sat, 09 Nov 2013 02:33 AM IST
सचिन त्रिपाठी/लखनऊ
सचिन त्रिपाठी/लखनऊ Updated Sat, 09 Nov 2013 02:33 AM IST
विज्ञापन
admission forms will be submitted from today

लोरेटो कॉन्वेंट में अपनी लाडली बेटी को एडमिशन दिलाने की मुहिम में शुक्रवार को अभिभावकों को ज्यादा मशक्कत नहीं करनी पड़ी। दूसरे ने यहां गुरुवार की अपेक्षा कम भीड़ रही।

विज्ञापन


कॉलेज में शुक्रवार को फॉर्म मिलने का अंतिम दिन था। कॉलेज में अब शनिवार से सुबह 11 से साढ़े 12 बजे के बीच फॉर्म जमा किए जा सकेंगे। इसी तरह सेंट एग्नेस डे लोरेटो कॉलेज में भी अभिभावकों को आसानी से आवेदन फॉर्म मिल गए।
विज्ञापन


लोरेटो कॉन्वेंट में गुरुवार को भारी भीड़ जमा होने के कारण अभिभावकों को खासी परेशानी हुई थी। हालांकि कॉलेज की ओर से काफी बंदोबस्त किए गए थे इसके बावजूद एडमिशन फॉर्म लेने की कोशिश में कई महिलाएं गिर पड़ीं थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां तक कि कई लोगों को चोटें भी आई थीं। शुक्रवार को एडमिशन फॉर्म लेने में ज्यादा मारामारी नहीं दिखी। एडमिशन फॉर्म लेने के साथ ही अभिभावकों ने उसे जमा करने की तैयारी भी शुरू कर दी।

लोरेटो कॉन्वेंट में अगले महीने इंटरव्यू
लोरेटो कॉन्वेंट में एडमिशन के लिए साक्षात्कार दिसंबर माह से शुरू होंगे। यहां 9 और 11 नवंबर को सुबह 11 से दोपहर 12.30 बजे के बीच आवेदन फॉर्म जमा किए जा सकेंगे।

आवेदन फॉर्म के साथ बच्चे का बर्थ सर्टिफिकेट और पते के प्रमाणपत्र की फोटो कॉपी जमा करना जरूरी है। फोटो कॉपी राजत्रित अधिकारी द्वारा सत्यापित होनी चाहिए। इसके बाद दिसंबर में बच्चे और अभिभावकों को साक्षात्कार के लिए बुलाया जाएगा।


आवेदन क्रमांक से जमा होंगे फॉर्म  
सेंट एग्नेस डे लोरेटो स्कूल में आवेदन फॉर्म केवल 11 नवंबर को केवल एक दिन क्रमांक से जमा किए जाएंगे। सुबह 8 से 8.45 तक 1 से 250 क्रमांक, 8.45 से 9.30 तक 251 से 500 क्रमांक तक, 9.30 से 10.15 तक 501 से 750 और 10.15 से 10.45 तक क्रमांक 751 से क्रमांक  1000 तक के आवेदन फॉर्म जमा किए जाएंगे।

फॉर्म में बच्चे के साथ ही पूरे परिवार की फोटो लगाई जाएगी। इसके साथ ही बर्थ सर्टिफिकेट और पते की अटेस्टेड फोटोकॉपी लगाना अनिवार्य है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed