{"_id":"de1adadab9c203b31eacc596c78f9819","slug":"admission-forms-will-be-distributed-from-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेंट फ्रांसिस, गोमतीनगर के लिए आज से मिलेंगे फॉर्म ","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
सेंट फ्रांसिस, गोमतीनगर के लिए आज से मिलेंगे फॉर्म
सचिन त्रिपाठी/लखनऊ
Updated Mon, 16 Dec 2013 02:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेंट फ्रांसिस स्कूल की नई शाखा के एडमिशन फॉर्म सोमवार से मिलेंगे। स्कूल की नई शाखा अगले साल से गोमतीनगर एक्सटेंशन सेक्टर-4 में खुलने जा रही है।
विज्ञापन
इसके लिए एडमिशन फॉर्म शाहनजफ रोड शाखा के साथ ही नई शाखा से भी प्राप्त किए जा सकते हैं। एडमिशन फॉर्म की कीमत 400 रुपये है।
आवेदन फॉर्म 16 से 18 दिसंबर के बीच मिलेंगे। एडमिशन के लिए बच्चे का जन्म एक अक्तूबर 2009 से 30 सितंबर 2010 के बीच होना जरूरी है।
फॉर्म जमा करने की तिथि 21 दिसंबर निर्धारित की गई है। 21 के बाद स्कूल के एडमिशन फॉर्म जमा नहीं किए जा सकेंगे। फॉर्म सुबह 10 से दोपहर एक बजे के बीच जमा किए जा सकेंगे।
विज्ञापन
गोमतीनगर शाखा में नर्सरी को छोड़कर बाकी कक्षाओं के एडमिशन फॉर्म मार्च 2014 से मिलेंगे। वहीं, हजरतगंज शाखा के एडमिशन फॉर्म रविवार को जमा किए गए। फॉर्म जमा करने की तिथि केवल एक दिन ही रखी गई थी।
विज्ञापन