फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   admission form will distribute from today

सेंट फ्रांसिस व कैथेड्रल में आज से मिलेंगे एडमिशन फॉर्म

Mon, 09 Dec 2013 01:23 AM IST
सचिन त्रिपाठी/लखनऊ
सचिन त्रिपाठी/लखनऊ Updated Mon, 09 Dec 2013 01:23 AM IST
विज्ञापन
admission form will distribute from today

हजरतगंज स्थित सेंट फ्रांसिस स्कूल में दाखिले के लिए एडमिशन फॉर्म सोमवार से मिलने लगेंगे। दाखिले के लिए पिछले साल आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को इस साल दाखिला नहीं दिया जाएगा।

विज्ञापन


एडमिशन फॉर्म सोमवार से लेकर 11 दिसंबर तक मिलेंगे। दाखिले के लिए आवेदन फॉर्म स्कूल की वेबसाइट www.stfrancislucknow.org से भी डाउनलोड किए जा सकते हैं।
विज्ञापन


डाउनलोड और स्कूल से प्राप्त किए आवेदन फॉर्म को स्कूल में 15 दिसंबर को जमा करना होगा। आवेदन फॉर्म की फीस पांच सौ रुपये रखी गई है। फॉर्म सुबह साढ़े आठ बजे से 11 बजे के बीच मिलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


जबकि फॉर्म 15 दिसंबर को सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे के बीच जमा होंगे। आवेदन फॉर्म के साथ ही बर्थ सर्टिफिकेट के रूप में हॉस्पिटल और नगर निगम की सत्यापित छाया प्रति जमा करनी होगी।

एडमिशन के लिए बच्चे का जन्म 1 अक्तूबर 2009 से 30 सितंबर 2010 के बीच होना चाहिए। फॉर्म मिलने के बाद आगे का कार्यक्रम नोटिस बोर्ड पर जारी किया जाएगा।

गोमतीनगर शाखा के लिए 16 से मिलेंगे फॉर्म
सेंट फ्रांसिस स्कूल की इस साल से खुलने जा रही गोमतीनगर एक्सटेंशन सेक्टर-4 के नर्सरी के एडमिशन फॉर्म गोमती नगर के साथ ही हजरतगंज शाखा से प्राप्त किए जा सकते हैं।

एडमिशन फॉर्म 16 दिसंबर से 18 दिसंबर के बीच मिलेंगे। फॉर्म की कीमत 400 रुपये रखी गई है। एडमिशन के लिए बाकी शर्तें हजरतगंज जैसी ही हैं। फॉर्म जमा करने की तिथि 21 दिसंबर निर्धारित की गई है।

फॉर्म सुबह 10 से दोपहर 1 बजे के बीच जमा किए जा सकेंगे। गोमती नगर शाखा में नर्सरी को छोड़कर बाकी कक्षाओं के एडमिशन फॉर्म मार्च 2014 से मिलेंगे।

कैथेड्रल में चार दिन मिलेंगे एडमिशन फॉर्म
हजरतगंज स्थित कैथेड्रल सीनियर सेकेंड्री स्कूल के एडमिशन फॉर्म सोमवार से लेकर 12 दिसंबर तक मिलेंगे। फॉर्म सुबह साढ़े नौ9.30 से दोपहर 12 बजे के बीच स्कूल से प्राप्त किए जा सकेंगे।


एडमिशन फॉर्म जमा करने की तिथि एक जनवरी है। फॉर्म लेने के लिए अस्पताल और नगर निगम और द्वारा बर्थ सर्टिफिकेट के रूप में जारी प्रमाणपत्र की मूल प्रति लाना अनिवार्य है।

फॉर्म की कीमत 400 रुपये निर्धारित की गई है। स्कूल का नया सत्र एक अप्रैल 2014 से चालू होगा। एडमिशन का पूरा कार्यक्रम प्रॉस्पेक्टस के साथ जारी किया जाएगा। एडमिशन के लिए बच्चे की आयु एक अप्रैल 2014 को साढ़े तीन साल की होनी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed