फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   admission dispute in dehradun

...जब डीएवी कॉलेज बन गया जंग का मैदान

Tue, 26 Aug 2014 11:21 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून Updated Tue, 26 Aug 2014 11:21 AM IST
विज्ञापन
admission dispute in dehradun

छात्र संघर्ष समिति के आह्वान पर देहरादून स्थित डीएवी कॉलेज को बंद कराए जाने और एनएसयूआई की ओर से खुलवाए जाने पर बवाल हो गया। देखते ही देखते छात्रों के बीच मारपीट शुरू हो गई।

विज्ञापन


पुलिस और पीएसी ने जैसे तैसे मामला संभाला

मौके पर मौजूद पुलिस और पीएसी ने जैसे तैसे मामला संभाला। इसके बाद मामले की संजीदगी को देखते हुए कॉलेज प्रशासन ने सभी काउंटर बंद करा दिए।

सोमवार को छात्र संघर्ष समिति से जुड़े छात्र नेताओं ने डीएवी कॉलेज के सभी काउंटर बंद करा दिए। मौके पर पहुंचे एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने इसका विरोध किया।

एनएसयूआई जिलाध्यक्ष विनीत प्रसाद भट्ट का कहना था कि सरकार के आश्वासन के बावजूद एबीवीपी और दूसरे संगठन जबर्दस्ती कॉलेज बंद करा रहे हैं।

इससे छात्रों को परेशानी हो रही है। इस पर कार्यवाहक प्राचार्य डॉ. टीपी मित्तल ने कालेज खुलवा दिया। इसकी सूचना मिलते ही छात्र संघर्ष समिति के सदस्य कॉलेज पहुंच गए और प्राचार्य के सामने विरोध जताया।
विज्ञापन


इसी दौरान एनएसयूआई कार्यकर्ता भी प्राचार्य कार्यालय में पहुंच गए और दोनों पक्षों के बीच तीखी बहस हो गई। इसके बाद छात्रों के बीच प्राचार्य कक्ष के बाद जमकर मारपीट हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौके पर मौजूद पुलिस प्रशासन और प्रॉक्टोरियल बोर्ड के सदस्यों ने छात्रों को समझाया बुझाया। इसके बाद कार्यवाहक प्राचार्य ने कॉलेज बंद कर दिया।

ग्राफिक एरा के गेट पर पुलिस से धक्कामुक्की
छात्र संघर्ष समिति के सदस्यों ने शहरभर में घूमकर निजी और सरकारी कॉलेजों का निरीक्षण किया। ग्राफिक एरा विवि पहले से ही बंद था, लेकिन छात्र भीतर जाने का प्रयास करने लगे। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने उन्हें रोका तो छात्र भड़क गए।

इसके बाद छात्रों और पुलिसकर्मियों के बीच धक्कामुक्की भी हुई। विवि बंद होने का इत्मीनान होने के बाद ही छात्र यहां से लौटे। इसके अलावा छात्रों ने ब्लू माउंटेन कालेज और जीआरडी कॉलेज को भी बंद कराया।

छात्र संघर्ष समिति की ओर से दो दिन पहले ही सूचना देने की वजह से ज्यादातर संस्थान सोमवार को बंद रहे। एसजीआरआर आईटीएस में छात्र सुबह पहुंचे तो उन्हें छुट्टी का पता चला।

कॉलेजों को बंद कराने वालों में एबीवीपी के सिद्धार्थ राणा, अंशुल चावला, राकेश नेगी, देवेंद्र बिष्ट, पारस गोयल, आर्यन ग्रुप के जोगेंद्र रावत, सतीश पंत, जग्गी असवाल, पट्टू ग्रुप के राहुल नेगी, दिव्यांशु भंडारी, गोविंद सिंह, शुभम, सत्यम ग्रुप के अंकित जोशी, जितेंद्र सिंह, जयबदरी केदार ग्रुप से भगवती प्रसाद, जितेंद्र कुमार रिंकू, सचिन थपलियाल, राघव, एसएफआई से पंकज बड़वाल, विपिन जोशी, विकास ग्रुप से विकास नेगी, प्रभाकर भट्ट, आयुष सेमवाल आदि शामिल रहे।

पुलिस की हुई परेड

छात्र नेताओं ने बंदी का जायजा लेने के लिए बाइक रैली निकालकर कालेजों का निरीक्षण किया। इस दौरान पुलिस की भी खूब परेड हुई। छात्रों की रैली के आगे-आगे पुलिस की गाड़ी चलती रही।

विरोध के कारण नहीं हुई बैठक

डीएवी के मुख्य चुनाव अधिकारी डॉ. आरके पाठक ने सोमवार को छात्रसंघ चुनावों के लिए बैठक बुलाई थी। छात्रों के विरोध के चलते यह बैठक एक दिन टाल दी गई है।

डॉ. पाठक ने बताया कि मंगलवार को दोपहर दो बजे दीनदयाल उपाध्याय सभागार में छात्र संगठनों के साथ बैठक बुलाई गई है। बैठक में चुनाव की तिथि पर फैसला किया जाएगा।

आर्यन और पट्टू ग्रुप में जमकर हुई मारपीट
दिन में कॉलेज बंद कराने को लेकर हुई मारपीट के बाद डीएवी कॉलेज शाम को फिर जंग का मैदान बन गया। करीब एक घंटे तक तीन जगहों पर आर्यन और पट्टू ग्रुप के बीच जमकर मारपीट हुई।

पुलिस ने लाठियां भी फटकारी, लेकिन छात्र नहीं माने। बाद में आर्यन ग्रुप ने पट्टू ग्रुप के राहुल नेगी उर्फ राका सहित तीन छात्रों के खिलाफ नामजद तहरीर दी। झगड़े और पुलिस की लाठियां फटकारने में तीन छात्र घायल हुए।

सोमवार की शाम को डीएवी कॉलेज में आर्यन ग्रुप के कार्यकर्ताओं और पट्टू ग्रुप के राहुल नेगी के बीच किसी बात पर बहस हो गई। देखते ही देखते दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गई।

कॉलेज में मौजूद पुलिस कर्मियों ने लाठियां फटकारकर छात्रों को बाहर किया। इसके बाद दोनों गुट कॉलेज के बाहर डीएवी चौक पर झगड़ने लगे। इस दौरान कुछ छात्रों को हल्की चोटें भी आई। यहां से झगड़ा निपटा तो थोड़ी देर बाद करनपुर बाजार में दोनों गुट भिड़ गए।

झगड़े और पुलिस की लाठियां फटकारने में तीन छात्र घायल हुए। जिन्होंने प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। बाद में आर्यन ग्रुप के महासचिव जोगेंद्र सिंह ने डालनवाला कोतवाली में राहुल नेगी उर्फ राका, आयुष थपलियाल और अक्षय के खिलाफ नामजद तहरीर दी।


इंस्पेक्टर डालनवाला अनिल कुमार जोशी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। एहतियातन कॉलेज में अतिरिक्त पुलिस बल को तैनात किया गया है।

फिर हो सकता है झगड़ा

डीएवी कॉलेज में शाम तक हुई मारपीट के बाद स्थिति तनावपूर्ण हो गई है। माना जा रहा है कि एबीवीपी व एनएसयूआई और दूसरी ओर आर्यन ग्रुप व पट्टू ग्रुप के बीच दोबारा झड़प हो सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed