फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   admission DAV PG college

अब डीएवी में पढ़ेंगे सिर्फ होनहार

Wed, 25 Jun 2014 03:17 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Wed, 25 Jun 2014 03:17 PM IST
विज्ञापन
admission DAV PG college

देहरादून के डीएवी कॉलेज में इस बार दाखिले के लिए मारामारी की स्थिति तय है। हाईकोर्ट के निर्देश के मुताबिक इस बार स्वीकृत सीटों से अधिक दाखिले नहीं हो पाएंगे।

विज्ञापन


पिछले साल हुए थे 8672 दाखिले
ऐसे में प्रबंधन ने मेरिट लिस्ट के आधार पर एडमिशन का फैसला किया है। नतीजतन कॉलेज में बीए, बीएससी और बीकॉम प्रथम वर्ष में केवल 3815 सीटों पर ही दाखिला होंगे, जबकि गत वर्ष इन्हीं सीटों पर 8672 दाखिले हुए थे।
विज्ञापन


कॉलेज में 15 जुलाई से प्रॉस्पेक्टस की बिक्री के साथ प्रवेश प्रक्रिया शुरू होगी। डीएवी कॉलेज में कुल 12500 सीटों के मुकाबले हर साल 32 हजार से ज्यादा दाखिले होते आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदेश में उच्च शिक्षा पर हाईकोर्ट में दायर जनहित याचिका की वजह से इस बार सभी कॉलेजों में केवल अनुमन्य सीटों पर ही दाखिले किए जाएंगे। कोर्ट की सख्ती के चलते शासन ने भी इस संबंध में निर्देश जारी किए हैं।


मेरिट से होंगे दाखिले
कॉलेज प्राचार्य डॉ. देवेंद्र भसीन ने बताया कि इस बार मेरिट से दाखिले लिए जाएंगे। इसके लिए पंजीकरण फार्म और मेरिट फार्म 15 जुलाई से बिकने शुरू होंगे।

खास बात यह है कि मेरिट सूची तैयार करने में देरी न हो, इसके लिए छात्रों से ओएमआर शीट पर मेरिट फार्म भरवाया जाएगा।

कोर्सवार सीटों की स्थिति

कोर्स - सीटें
बीए प्रथम - 1475
बीकॉम प्रथम - 1200
बीएससी पीसीएम - 500
बीएससी सीबीजेड - 430
बीएससी ईएमएस/पीएमएस - 210
एलएलबी प्रथम - 320
बीएड - 60
एमए भूगोल प्रथम सेमेस्टर - 25
एमए मनोविज्ञान प्रथम सेमेस्टर - 30
एमए ड्राइंग एंड पेंटिंग प्रथम सेमेस्टर - 25
एमए हिंदी प्रथम सेमेस्टर - 40
एमए अंग्रेजी प्रथम सेमेस्टर - 80
एमए संस्कृत प्रथम सेमेस्टर - 20
एमए इतिहास प्रथम सेमेस्टर - 60
एमए राजनीति विज्ञान प्रथम सेमेस्टर - 120
एमए समाजशास्त्र प्रथम सेमेस्टर - 140
एमए अर्थशास्त्र प्रथम सेमेस्टर - 140
एमए गणित प्रथम सेमेस्टर - 20
एमए सांख्यिकी प्रथम सेमेस्टर - 5
एमए कॉम प्रथम सेमेस्टर - 200
एमएससी कैमिस्ट्री प्रथम सेमेस्टर - 40
एमएससी फिजिक्स प्रथम सेमेस्टर - 30
एमएससी बॉटनी प्रथम सेमेस्टर - 20
एमएससी जूलॉजी प्रथम सेमेस्टर - 20
एमएससी सांख्यिकी प्रथम सेमेस्टर - 30
एमएससी गणित प्रथम सेमेस्टर - 110

दाखिला प्रक्रिया शुरू होने जा रही है। 21 जुलाई को कॉलेज खुलने के बाद सात दिन तक पंजीकरण प्रक्रिया चलेगी। इसके बाद अगस्त के प्रथम सप्ताह तक पहली मेरिट जारी कर दी जाएगी।
- डॉ. देवेंद्र भसीन, प्राचार्य, डीएवी

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed