फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   admission DAV PG college dehradun

मिशन एडमिशनः कॉलेजों में नए सत्र पर कश्मकश

Mon, 21 Jul 2014 05:01 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, अल्मोड़ा
ब्यूरो / अमर उजाला, अल्मोड़ा Updated Mon, 21 Jul 2014 05:01 PM IST
विज्ञापन
admission DAV PG college dehradun

नैनीताल हाईकोर्ट में याचिका दायर होने के बाद प्रदेश में उच्च शिक्षा के हालात सुधरने के आसार बढ़े थे, लेकिन फिलहाल हालात उल्टे नजर आ रहे हैं।

विज्ञापन


DAV में प्रथम वर्ष की दाखिला प्रक्रिया रोकी
दून के किसी भी कॉलेज में अब तक प्रवेश प्रक्रिया शुरू नहीं हो पाई है। लगभग सभी कॉलेजों में दाखिलों पर असमंजस कायम है। डीएवी कॉलेज ने फिलहाल प्रथम वर्ष की दाखिला प्रक्रिया रोकी हुई है।
विज्ञापन


डीबीएस कॉलेज ने मेरिट तो जारी कर दी है, लेकिन छात्रों के विरोध के चलते स्थिति साफ नहीं है। छात्रों ने यहां सोमवार से आंदोलन की चेतावनी दी है।

वहीं, एमकेपी कॉलेज ने सोमवार से दाखिले शुरू करने का दावा किया है, लेकिन इसका आधार क्या होगा मालूम नहीं है। एसजीआरआर पीजी कॉलेज में अब तक मेरिट तैयार नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरी ओर, शासन की बेरुखी के चलते अब तक हाईकोर्ट में शपथपत्र दायर नहीं किया जा सका है। अभी तक मौखिक तौर पर ही सामने आया है कि गत वर्ष की प्रक्रिया जारी रहेगी, लेकिन किसी भी कॉलेज को इसकी लिखित सूचना नहीं मिल पाई है।

नए
कॉलेज को कब मिलेगा पता
दून को 54 साल बाद मिलने नए सरकारी महाविद्यालय की प्रक्रिया भी सुस्त रफ्तार से चल रही है।

नए कॉलेज को मान्यता मिलने के बाद पद सृजित होने और कई शिक्षकों और स्थाई प्राचार्य तो मिल गई है लेकिन सत्र शुरू करने के लिए बिल्डिंग का अभी तक पता नहीं है। कॉलेज की किराए की बिल्डिंग के लिए प्रस्ताव शासन में धूल फांक रहा है।


आज से खुलेंगे कॉलेज
डीएवी, डीबीएस, एमकेपी और एसजीआरआर पीजी कॉलेज ग्रीष्मकालीन अवकाश के बाद सोमवार (आज) से खुल रहे हैं। उधर, कॉलेजों में छात्रसंघ चुनाव की तैयारियां भी शुरू हो गई हैं।

डीएवी, डीबीएस में कॉलेज परिसर के भीतर पोस्टर लगाए जा रहे हैं, जबकि एसजीआरआर में गेट के बाहर पोस्ट और बैनर लगाए गए हैं। छात्रनेता कॉलेज परिसर में फ्रेशर्स को कंवेंस करने का प्रयास कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed