{"_id":"b695619bfc3726686bfe188c8bce40be","slug":"admission-dav-pg-college-dehradun-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएवी में ‘तीन का पांच’ रोकने को एक्स्ट्रा टाइम","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
डीएवी में ‘तीन का पांच’ रोकने को एक्स्ट्रा टाइम
ब्यूरो / अमर उजाला, अल्मोड़ा
Updated Sun, 20 Jul 2014 02:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कई
विज्ञापन
दिनों से ब्लैक कर ज्यादा दामों पर फॉर्म बेचने की शिकायत को देखते हुए
देहरादून के डीएवी कॉलेज ने प्रॉस्पेक्टस बिक्री का वक्त बढ़ा दिया है।
प्रॉस्पेक्टस ब्लैक करते नजर आए छात्र
कॉलेज प्रशासन ने शनिवार को दोपहर बाद भी बिक्री काउंटर खोले रखे, जिससे कालेज आए किसी भी छात्र के हाथ खाली नहीं रहे। हालांकि कुछ छात्र शनिवार को भी बाहर प्रॉस्पेक्टस ब्लैक करते नजर आए।
डीएवी पीजी कॉलेज में अभी सेकेंड और थर्ड ईयर में दाखिलों के लिए प्रॉस्पेक्टस बिक रहे हैं। कुछ छात्र प्रॉक्पेक्टस खरीद कर जरूरतमंद छात्रों को ब्लैक कर रहे थे। प्राचार्य के पास शिकायत भी गई।
शुक्रवार को 40 रुपए वाला प्रॉस्पेक्टस 120 रुपए तक बिका। कालेज प्राचार्य डा. देवेंद्र भसीन ने बताया कि लंच के बाद भी प्रॉस्पेक्टस बिक्री जारी रखी गई। शनिवार को कॉलेज से 2700 प्रॉस्पेक्टस बिके।
अब तक कुल 10,700 प्रॉस्पेक्टस बिक चुके हैं। उन्होंने बताया कि अब तक 10 से 12 बजे तक ही प्रॉस्पेक्टस बिक रहे थे। शनिवार को लंच के बाद भी प्रॉस्पेक्टस मिलने से कोई भी छात्र खाली हाथ नहीं गया। कॉलेज सोमवार से खुलने जा रहा है।
25 तक फर्स्ट ईयर के एडमिशन पर फैसला
हाईकोर्ट में राज्य सरकार की ओर से शपथ पत्र दायर करने और इस वर्ष भी गत वर्ष जैसी दाखिला व्यवस्था लागू रखने की खबरों के बीच डीएवी कॉलेज में प्रथम वर्ष के दाखिलों पर ब्रेक लगा है।
प्राचार्य डा. देवेंद्र भसीन ने बताया कि 25 जुलाई तक वह फैसला ले लेंगे। समय लंबा लगा तो फिलहाल अंतरिम आदेशों के तहत मेरिट फार्म बिक्री शुरू कर मेरिट तैयार करवाएंगे। बाद में कोई और आदेश आया तो पालन किया जाएगा। जल्द ही तारीख घोषित की जाएंगी।
विकासनगर में बिक रहे ‘40 के 200’
डीएवी कॉलेज में एडमिशन का क्रेज भुनाने के लिए प्रॉस्पेक्टस ब्लैक में दोगुने दामों में बेचे जा रहे हैं।
कुछ छात्र डीएवी से थोक में फॉर्म खरीदने के बाद विकासनगर और हरबर्टपुर तक बेच रहे हैं। जानकारी के मुताबिक हरबर्टपुर में 40 रुपए वाला प्रॉस्पेक्टस 200 रुपए में बिक रहा है।