फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   admission date of bca in lucknow university

LU: बीसीए में एडमिशन चाहिए तो पढ़ें जरूरी खबर

Thu, 02 Apr 2015 12:30 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Thu, 02 Apr 2015 12:30 PM IST
विज्ञापन
admission date of bca in lucknow university

एलयू में बैचलर ऑफ कम्प्यूटर एप्लीकेशन (बीसीए) कोर्स में दाखिले के लिए आवेदन फॉर्म 4 अप्रैल से मिलना शुरू होंगे।

विज्ञापन


अभ्यर्थियों को आवेदन फॉर्म यूनिवर्सिटी की वेबसाइट www.lkouniv.ac.in पर उपलब्ध करवाए जाएंगे।

अभ्यर्थी वेबसाइट से आवेदन फॉर्म को डाउनलोड कर उसका प्रिंटआउट निकालेंगे और उसके बाद उसे भरकर स्पीड पोस्ट के माध्यम से सबमिट करेंगे।

सामान्य व ओबीसी के अभ्यर्थियों को 800 रुपये व एससी-एसटी के अभ्यर्थियों को 400 रुपये का फॉर्म मिलेगा।

5 जुलाई को होगी प्रवेश परीक्षा

admission date of bca in lucknow university

20 जून तक आवेदन कर सकेंगे और प्रवेश परीक्षा 5 जुलाई को होगी। एलयू के प्रवक्ता प्रो. एनके पांडेय ने बताया कि अभ्यर्थी आवेदन फॉर्म वेबसाइट से डाउनलोड कर इसका प्रिंटआउट निकालेंगे और फिर इसे भर लेंगे।

निर्धारित आवेदन शुल्क का बैंक ड्रॉफ्ट जो कि वित्त अधिकारी, लखनऊ विश्वविद्यालय के पक्ष में देय होगा उसको व समस्त शैक्षिक अभिलेखों को फोटो कॉपी लगाकर इसे एडमिशन चेयरमैन, लुकसैट 2015, डिपार्टमेंट ऑफ कम्प्यूटर साइंस, यूनिवर्सिटी ऑफ लखनऊ के पते पर स्पीड पोस्ट के माध्यम से भेज दें।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed