फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Admission date of +1, +2 extend till 30 may

जमा एक और दो में अब 30 तक लें दाखिला

Thu, 22 May 2014 10:05 PM IST
Updated Thu, 22 May 2014 10:05 PM IST
विज्ञापन
Admission date of +1, +2 extend till 30 may

प्रदेश शिक्षा विभाग ने जमा एक और दो कक्षाओं में प्रवेश की अंतिम तिथि फिर बढ़ा दी है। अब छात्र-छात्राएं 30 मई तक इन कक्षाओं में दाखिला ले सकते हैं।

विज्ञापन


एडमिशन के लिए 10 रुपये लेट फीस लगेगी। इससे पहले विभाग ने 17 मई अंतिम तिथि तय की गई थी। 10वीं का परीक्षा परिणाम आने और नए अपग्रेड हुए स्कूलों में प्रवेश के दौरान आ रही औपचारिक समस्याओं के कारण प्रवेश की तारीख बढ़ाई गई है।
विज्ञापन


निदेशक उच्चतर शिक्षा शशि सेखरी ने बताया कि इसके लिए बच्चों को 10 रुपये लेट फीस देनी होगी। विभाग के पास ऐसे कई मामले सामने आए थे। इस कारण विभाग ने समय अवधि बढ़ाने का फैसला किया है। इसके बाद अब तिथि नहीं बढ़ाई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

आज से प्रदेश भर के कॉलेजों में छुट्टियां

Admission date of +1, +2 extend till 30 may

वहीं, प्रदेश भर के कॉलेजों में वीरवार 22 मई से 10 जून तक ग्रीष्मकालीन अवकाश रहेगा। यह जानकारी शिक्षा निदेशक डा. शशिभूषण सेखरी ने दी। उन्होंने कहा कि छुट्टियों को लेकर पूर्व में लिए गए फैसले में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

11 जून से सभी कॉलेज खुल जाएंगे और 11 जून से 20 जून तक बिना लेट फीस के नए शैक्षणिक सत्र के लिए कॉलेजों में रूसा के तहत प्रवेश प्रक्रिया चलेगी। इसके बाद विवि के नियमों के तहत छात्रों से लेट फीस ली जाएगी।

प्रैक्टिकल और सेकेंड सेमेस्टर की परीक्षा को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं है। इसके लिए 30 मई से 7 जून तक प्रैक्टिकल, जबकि नौ जून से सेमेस्टर की परीक्षाएं शुरू होनी थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed