फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Admission close in MDU

अंतिम दिन दाखिले को लेकर कॉलेजों में मारा-मारी

Tue, 01 Jul 2014 12:16 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Tue, 01 Jul 2014 12:16 AM IST
विज्ञापन
Admission close in MDU

फरीदाबाद में दाखिले को लेकर कॉलेजों में चल रहा घमासान सोमवार शाम पांच बजे के बाद थम गया। एमडीयू से संबंधित कॉलेजों में दाखिला सीटों से कई गुना अधिक आवेदन आए हैं, ऐसे में मेरिट हाई जाने की संभावना जताई जा रही है।

विज्ञापन


जमा आवेदनों के हिसाब से दो जुलाई को कॉलेजों के नोटिस बोर्ड पर मेरिट सूची लगा दी जाएगी। इस बार विगत वर्षों से कई गुना अधिक आवेदन आए हैं, जिससे कॉलेज प्रशासन में भी जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है।
विज्ञापन


नेहरू कॉलेज की प्रधानाचार्या डॉ. संतोष कुमारी का कहना है कि प्रतिवर्ष की तरह इस बार भी दाखिले के लिए सरकारी कॉलेजाें में विद्यार्थियों ने कड़ी प्रतिस्पर्धा प्र्रस्तुत की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नेहरू कॉलेज में एक सीट के लिए कम से कम चार विद्यार्थियों के बीच लड़ाई होनी तय हो चुकी है, जबकि राजकीय महिला, तिगांव राजकीय कॉलेज में एक सीट पर तीन-तीन विद्यार्थियों ने दावेदारी पेश कर दी है।

किस कॉलेज में कितनी सीटें, कितने आवेदन
कॉलेज..........................आवेदन..........सीटें
पं. जेएल नेहरू कॉलेज.......8200..........2210            
केएलएम दयानंद कॉलेज...2250...........1230
डीएवी शताब्दी...............3549...........2000
अग्रवाल कॉलेज..............3239...........1860                                                  
राजकीय महिला कॉलेज....1650............640
राजकीय कॉलेज तिगांव....2585...........650

64 सौ सीट, 34 हजार ने भरा फॉर्म
महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी (एमडीयू) के कॉलेजों में दाखिले के लिए आवेदन प्रक्रिया तीस जून को  खत्म हो गई । अब छात्रों को मेरिट लिस्ट का इंतजार है। पूरे प्रदेश में ऑनलाइन आवेदन करने के मामले में गुड़गांव के छात्र अव्वल रहे। उच्चतर शिक्षा विभाग के मुताबिक, गुड़गांव में 34 हजार से अधिक छात्रों ने आवेदन किया है। जबकि, गुड़गांव के तीनों प्रमुख कॉलेजों में करीब 6400 सीटें है।

अंतिम दिन होने की वजह से सोमवार को सुबह से ही छात्र कॉलेज पहुंचने लगे। दोपहर तक हेल्प डेस्क में भी छात्रों की भारी भीड़ लगी रही। द्रोणाचार्य कॉलेज के हेल्प डेस्क पर तैनात शिक्षक ने बताया कि एक ही छात्र बीकॉम के साथ बीकॉम ऑनर्स में भी आवेदन कर रहे थे।

उधर, सभी कॉलेज मेरिट लिस्ट को विषयवार अलग करने में जुट गए हैं, ताकि समय पर आसानी से मेरिट लिस्ट तैयार की जा सके। एमडीयू के शेड्यूल के मुताबिक, तीन जुलाई को पहली मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी और सात जुलाई तक दाखिला दिया जाएगा। इसके बाद, दूसरी मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी।


तीसरी मेरिट बाद फिर होगा आवेदन
उच्चतर शिक्षा विभाग के सूत्रों का कहना है कि स्नातक के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 30 जून को खत्म हो जाएगी।15 जुलाई के बाद किसी कॉलेज में सीटें खाली रहती हैं तो फिर से ऑनलाइन एडमिशन शुरू कर दिया जाएगा। दाखिले के लिए छात्रों को 16 जुलाई से लेकर 21 जुलाई तक आवेदन करना होगा। इसके लिए 50 रुपये जुर्माना लिया जाएगा। इसके बाद 25 जुलाई तक 50 रुपये प्रति दिन के हिसाब से जुर्माने के साथ आवेदन करने का मौका मिलेगा। ऐसे में अधिकतम चार सौ रुपये जुर्माना वसूला जा सकता है। इन दोनों आवेदन के बाद भी दाखिला मेरिट के आधार पर होगा। इसके बावजूद सीटें खाली रह जाती है तो वाइस चांसलर के अनुमति के साथ एक हजार रुपये जुर्माने पर कॉलेज दाखिला दे सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed