{"_id":"948801e48333cd0d8c4c1657cadece95","slug":"admission-cancel-in-bvoc-in-bbau","type":"story","status":"publish","title_hn":"BBAU: बीवोक कोर्स में दाखिले की प्रक्रिया रद्द","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
BBAU: बीवोक कोर्स में दाखिले की प्रक्रिया रद्द
आशीष त्रिवेदी/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Sun, 25 May 2014 08:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर केंद्रीय विश्वविद्यालय में बैचलर ऑफ वोकेश्नल स्टडीज (बीवोक) में दाखिले की प्रक्रिया रद्द कर दी गई है।
विज्ञापन
यूनिवर्सिटी की वेबसाइट www.bbau.ac.in से इन कोर्सेज के फॉर्म हटा दिए गए। मालूम हो कि वीवोक कोर्स चलाने के लिए यूजीसी ने विश्वविद्यालय के प्रस्ताव को खारिज कर दिया था।
विज्ञापन
मान्यता के बगैर ही विश्वविद्यालय ने फॉर्म जारी कर दिए थे। फिर अमर उजाला में खबर छपने के बाद वेबसाइट से फॉर्म हटाने गए। अब दाखिले की प्रक्रिया रदद कर दी गई है।
विज्ञापन
19 मई को अमर उजाला में ‘बीबीएयू : बिना मान्यता के ही जारी कर दिए फॉर्म’ शीर्षक से खबर छापी गई थी।
इसमें बीबीएयू की ओर से बिना यूजीसी की मान्यता फॉर्म जारी करने और यूजीसी की ओर से विवि के प्रस्ताव को खारिज करने का मामला प्रमुखता से उठाया गया था।
इसके बाद विवि प्रशासन ने बीवोक के तीन कोर्स के ग्रुप में फॉर्म निकाले गए और हर कोर्स में 60 सीटें निर्धारित की गईं।
पहले व दूसरे समूह की फीस 20 हजार व 15 हजार रुपये निर्धारित की गई। मामला खुलने के बाद बीबीएयू ने वेबसाइट से इन कोर्स के फॉर्म हटा दिए हैं।
सूत्रों की मानें तो यूनिवर्सिटी में कोर्स अपने स्तर पर चलाया जा सकता है या नहीं, विवि इस पर राय कर रहा है।
मालूम हो कि निर्धारित समय सीमा के बाद मान्यता के लिए आवेदन करने के कारण यूजीसी ने बीवोक कोर्स को अनअप्रूव्ड की सूची में डाल दिया था। अब विवि दोबारा मान्यता के लिए यूजीसी में प्रस्ताव भेज सकता है।