{"_id":"deea121c64c2647326be137fb93e8a93","slug":"admission-at-shakuntala-university","type":"story","status":"publish","title_hn":"शंकुतला विवि में अब 25 तक करें आवेदन","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
शंकुतला विवि में अब 25 तक करें आवेदन
आशीष कुमार त्रिवेदी/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Tue, 08 Jul 2014 12:06 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उप्र विकलांग उद्धार डॉ. शकुंतला मिश्रा यूनिवर्सिटी में दाखिले के लिए अभ्यर्थी 25 जुलाई तक आवेदन किए जा सकते हैं।
विज्ञापन
सामान्य व ओबीसी के अभ्यर्थियों को 600 रुपये, निशक्त व एससी-एसटी के अभ्यर्थियों को 300 रुपये का फॉर्म मिलेगा।
इस बार यूनिवर्सिटी ने नया कोर्स बीकॉम एलएलबी ऑनर्स भी लांच किया है। इसमें 60 सीटें हैं।
यूजी व पीजी कोर्स में दाखिले मेरिट के आधार पर होंगे। स्टूडेंट्स की डिमांड को देखते हुए डॉ. शकुंतला मिश्रा यूनिवर्सिटी प्रशासन ने आवेदन की तिथि बढ़ा दी है।
यूजी व पीजी कोर्स में इस यूनिवर्सिटी में ऐसे तमाम स्टूडेंट प्रवेश ले सकते हैं, जो किन्हीं कारणों से अन्य विश्वविद्यालय व डिग्री कॉलेजों में आवेदन नहीं कर सके हैं या फिर वहां पर दाखिले की जारी कटऑफ सूची में अपना स्थान नहीं बना पाए हैं।
विज्ञापन
ऐसे में इस यूनिवर्सिटी में दाखिले के लिए स्टूडेंट के पास अच्छा मौका है।