{"_id":"8de0a256cc338dfc96b2f83715027b2e","slug":"admission-at-lucknow-university","type":"story","status":"publish","title_hn":"LU: 18474 आए आवेदन, मेरिट लिस्ट जुलाई में","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
LU: 18474 आए आवेदन, मेरिट लिस्ट जुलाई में
आशीष कुमार त्रिवेदी/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Mon, 23 Jun 2014 11:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एलयू में स्नातक कक्षाओं (यूजी) में दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन फार्म भरने की आखिरी तारीख 25 जून है।
विज्ञापन
अब तक ऑनलाइन 18474 आवेदन फार्म भरे जा चुके हैं। अभी यह आंकड़ा और बढ़ने की उम्मीद है।
फिलहाल यूनिवर्सिटी के प्रवेश समन्वयक प्रो. प्रवीण नागर कहते हैं कि आगे ऑनलाइन आवेदन फार्म भरने की अंतिम तारीख बढ़ने का कोई प्रस्ताव नहीं है।
प्रो. नागर कहते हैं कि स्टूडेंट्स को ऑनलाइन आवेदन के लिए काफी समय मिल चुका है। अब आगे मेरिट सूची जारी करने और काउंसलिंग की प्रक्रिया शुरू करने की तैयारियां की जा रही हैं।
दाखिले के लिए अब तक आए कुल 18474 आवेदनों में से सर्वाधिक बीकॉम, बीएससी मैथ, एलएलबी ऑनर्स जैसे कोर्सेज के हैं।
इस बार यूनिवर्सिटी में जिस तरह स्टूडेंट्स ऑनलाइन आवेदन फार्म भर रहे हैं उससे साफ है कि मेरिट सूची ऊंची जाएगी। फिलहाल स्टूडेंट्स को मेरिट सूची का इंतजार हैं।
विज्ञापन