फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   admission at lu

LU: बीए में 200 स्टूडेंट्स ने लॉक की च्वॉइस

Wed, 31 Jul 2013 07:37 AM IST
लखनऊ/इंटरनेट डेस्क
लखनऊ/इंटरनेट डेस्क Updated Wed, 31 Jul 2013 07:37 AM IST
विज्ञापन
admission at lu

लखनऊ विश्वविद्यालय में बीए में खाली चल रही सीटों को भरने के लिए दो दिन

विज्ञापन
अभ्यर्थियों को दोबारा च्वॉइस लॉक करने का मौका दिया गया।

इसमें पहले दिन मंगलवार को करीब 200 अभ्यर्थियों ने च्वॉइस लॉक की। प्रवेश समन्वयक प्रो. एनके खरे ने बताया कि अभ्यर्थियों की शिकायत थी कि मेरिट ऊंची होने के बावजूद उन्हें प्रवेश नहीं मिल रहा मगर अभ्यर्थियों ने च्वॉइस लॉक करने में सावधानी नहीं बरती।

कैंडिडेट्स ने ऐसी सीटें लॉक कर दीं जिसमें च्वॉइस फिल करने वाले अभ्यर्थी उनसे अधिक मेरिट के थे। वहीं, अभ्यर्थियों ने उन विषयों में चॉइस लॉक नहीं की जो उन्हें आसानी से मिल सकती थी।

ऐसे में इनसे नीचे की मेरिट वाले अभ्यर्थी प्रवेश पा गए। बुधवार को ऐसे अभ्यर्थियों को च्वॉइस लॉक करने का आखिरी मौका दिया जाएगा। इसके बाद इसकी कटऑफ सूची जारी की जाएगी।

वहीं, स्नातक में जिन नौ विषयों की तीसरी कटऑफ सूची सोमवार को जारी की गई है, उनमें खाली सीटें बचने पर चौथी कटऑफ भी जारी की जा सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed