{"_id":"87b094054b3ef9f5fecf06ce674569f7","slug":"admission-alerts","type":"story","status":"publish","title_hn":"जानिए, कैसी है आईटीएम यूनिवर्सिटी?","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
जानिए, कैसी है आईटीएम यूनिवर्सिटी?
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Mon, 12 May 2014 11:22 PM IST
विज्ञापन
युवाओं को काबिल बनाने का लक्ष्य लेकर आईटीएम यूनिवर्सिटी शिक्षा दे रही है। अंतरराष्ट्रीय स्तर की शिक्षा देने के लिए यूनिवर्सिटी प्रतिबद्ध है।
विज्ञापन
इसके लिए यूनिवर्सिटी ने आईटीबी (आयरलैंड), यूनिवर्सिटी ऑफ चेस्टर (इंग्लैंड), पुकयोंग नेशनल यूनिवर्सिटी (कोरिया), यूनिवर्सिटी ऑफ वारविक (इंग्लैंड), समेत अन्य विदेशी संस्थानों से गठजोड़ कर रखा है।
विज्ञापन
यूनिवर्सिटी में संचालित स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी,, स्कूल ऑफ मैनेजमेंट और स्कूल ऑफ लॉ के तहत छात्रों को अंडर ग्रेजुएट, पोस्ट ग्रेजुएट और पीएचडी की डिग्री दी जा रही है।
विज्ञापन
गौरतलब है इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट 1996 में आईटीएम यूनिवर्सिटी के रूप में बदल गई थी। वाइस चांसलर डॉ. प्रेमव्रत के अनुसार इंजीनियरिंग के छात्रों के लिए आईआईटी स्तर का कोर्स डिजाइन किया गया है और उसी स्तर की पढ़ाई कराई जाती है।
छात्रों में हुनरमंद बनाने के लिए सभी इंतजाम है। छात्रों को अंतर्राष्ट्रीय स्तर की शिक्षा मिले, इसके लिए कई विदेशी संस्थानों से टाईअप कर रखा है। विदेशी शिक्षकों से भी छात्रों को रूबरू करवाया जाता है।
ये कोर्स हैं मौजूद
-बीटेक (सीएसई एंड आईटी, मैकेनिकल, सिविल व अन्य)
-एमटेक (सीएसई, एसई, ईसीई, वीएलएसआई, मैकेनिकल, सिविल ऑप्टिकल व अन्य)
-बीबीए
-एमबीए
-एमबीए (पार्ट टाइम)
-बीबीए एलएलबी
-एलएलएम
-बीएससी इकोनॉमिक्स ऑनर्स
-बीएससी मैथेमैटिक्स ऑनर्स
-एमएसएसी मैथेमैटिक्स
-बीकॉम ऑनर्स
-पीएचडी (इंजीनियरिंग, फिजिक्स, कैमेस्ट्री, मैथ, मैनेजमेंट एंड लॉ)
दाखिला प्रक्रिया
-टेस्ट, ग्रुप डिस्कशन और इंटरव्यू के बाद चयन
कैसे पहुंचें?
ओल्ड दिल्ली से पालम विहार होते हुए आईटीएम यूनिवर्सिटी पहुंच सकते हैं।