बीकॉम में दाखिला चाहिए तो ये खबर पढ़ें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर के 11 प्राइवेट और सरकारी कालेजों के साथ-साथ पीयू स्थित इवनिंग स्टडीज विभाग में बीकॉम की 2100 सीटों पर दाखिले के लिए वीरवार को संभावित मेरिट सूची जारी कर दी गई है। पिछले साल की तुलना में इस साल बीकॉम में कटऑफ बढ़ा है, जिससे इस साल दाखिला लेना और मुश्किल हो गया है।
मेरिट लिस्ट से यह अंदाजा लगाया जा सकता है कि इस बार बीकॉम में चंडीगढ़ के बाहर के विद्यार्थियों के लिए आरक्षित 15 फीसदी सीटों पर सामान्य वर्ग के उन छात्रों को दाखिला नहीं मिल पाएगा, जिनके 12वीं में 94 फीसदी से कम अंक हैं या जिनके 110 परसेंटाइल से कम हैं। इसी तरह यूटी पूल की 85 फीसदी सीटों पर 12वीं में 78 फीसदी से कम अंक वालों को बीकॉम में दाखिला मुश्किल से मिलेगा। यूटी पूल की मेरिट सूची में 814 विद्यार्थी ऐसे हैं, जिनके 100 परसेंटाइल से अधिक हैं। जबकि, जनरल पूल में 377 विद्यार्थियों के 100 परसेंटाइल से अधिक हैं।
28 जून तक किसी तरह की आपत्ति ई-मेल करें
बीकॉम दाखिले के लिए फिजिकल काउंसिलिंग 3 से 7 जुलाई तक पंजाब यूनिवर्सिटी के लॉ ऑडिटोरियम में होगी। काउंसिलिग का शेड्यूल जल्द ही जारी कर दिया जाएगा।
संभावित मेरिट सूची को लेकर छात्र 28 जून तक किसी तरह की आपत्ति bcomadmissions@pu.ac. पर ई-मेल कर सकते हैं। कालेजों में सीट अलाटमेंट के साथ ही द्यार्थियों को तुरंत फीस जमा करानी होगी।
ऐसे बनी मेरिट सूची
शहर के कालेजों में 85 फीसदी सीटें चंडीगढ़ के विद्यार्थियों (यूटी पूल) के लिए आरक्षित है। इन 85 फीसदी सीटों के लिए 3072 विद्यार्थियों के नाम मेरिट सूची में शामिल। सूची में पहला नाम एश्वर्य धवन का है। उसे 16 फीसदी वेटेज 12वीं में मैथ, अकाउंटेंसी, बिजनेस स्टडीज और इकोनामिक्स विषय की मिली।
इस तरह उनकी परसेंटाइल 113.8 बनी। दूसरे नंबर पर रिशब गोयल हैं, जिसके 12वी में 97.6 फीसदी अंक थे। उसका परसेंटाइल 113.6 बना है। मेरिट सूची में अंतिम नाम प्रदीप का है, जिसके 12वीं में 49.2 फीसदी अंक थे। ऐसे में जिन छात्रों के 78 फीसदी से कम अंक है या जिसकी परसेंटाइल 89.6 से कम है उन्हें दाखिला मिलना मुश्किल हो जाएगा।
जनरल पूल में रितिका सबसे ऊपर
चंडीगढ़ के बाहर के विद्यार्थियों के लिए आरक्षित 15 फीसदी सीटों पर पहला नाम रितिका और दूसरा आयुषा झा का है। रितिका का परसेंटाइल 114.4 है और 12वीं में उनके 98.4 फीसदी अंक थे। आयुषा के 12वीं में 98 फीसदी अंक हैं और उसका परसेंटाइल 114 है। इन 15 फीसदी सीटों पर उन छात्रों के लिए दाखिला लेना मुश्किल हो जाएगा, जिनके 12वीं में 94 फीसदी से कम अंक हैं या 110 परसेंटाइल हैं। इन 15 फीसदी सीटों के लिए मेरिट सूची में 3773 छात्रों के नाम है।
इवनिंग विभाग में 70 सीटों के लिए 638 आवेदन
पीयू में इवनिंग स्टडीज विभाग में भी इस बार दाखिले को लेकर मारामारी रहेगी। इसमें बीकॉम में 70 सीटें हैं और इन सीटों के लिए 638 आवेदन आए हैं।
तीन कालेजों में बढ़ सकती हैं सीटें
शहर के तीन कालेजों में बीकॉम की सीटें बढ़ सकती हैं। एमसीएम डीएवी कालेज-36, एसडी कालेज-32 और एसजीजीएस कालेज फॉर वूमन-26 में 70-70 सीटें अगर बढ़ जाती हैं तो शहर के कालेजों में बीकॉम में सीटों की संख्या 2100 से बढ़कर 2310 हो जाएगी।