{"_id":"81db05cf7aec549dbcc1685fdff1ff05","slug":"aditi-chauhan-top-garhwal-university","type":"story","status":"publish","title_hn":"दून की बेटी बनी गढ़वाल यूनिवर्सिटी की टॉपर","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
दून की बेटी बनी गढ़वाल यूनिवर्सिटी की टॉपर
अमर उजाला, देहरादून
Updated Wed, 26 Mar 2014 11:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गढ़वाल विवि की एमएससी बॉटनी में एक बार फिर एसजीआरआर पीजी कॉलेज की छात्रा ने नाम रोशन किया है।
विज्ञापन
पढ़ें, यह किला सुनाता है अंग्रेजों के जुल्म की दास्तां
अदिति चौहान ने 83.67 प्रतिशत अंकों के साथ विवि में टॉप किया है। इसकी सूचना हाल में विवि की ओर से जारी मेरिट सूची से मिली।
पढ़ें, यहां 50 प्रतिशत मतदाता भी नहीं करते मतदान
विज्ञापन
दून में चंदरनगर निवासी अदिति चौहान ने एसजीआरआर पीजी कॉलेज से 74 प्रतिशत अंकों के साथ बीएससी उत्तीर्ण करने के बाद वर्ष 2011 में एमएससी बॉटनी में दाखिला लिया।
विज्ञापन
कड़ी मेहनत के बाद वर्ष 2013 में उन्होंने 83.67 प्रतिशत अंकों के साथ अंतिम परीक्षा उत्तीर्ण की। गढ़वाल विवि की ओर से करीब छह माह बाद मेरिट सूची जारी की गई है।
पढ़ें, सीएम के इलाके में चेलों के लिए गुरु नहीं
इसके मुताबिक अदिति ने पूरे विवि परिसर के अलावा सभी संबद्ध कॉलेजों में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। अदिति ने अपनी इस सफलता का श्रेय अपने माता पिता और शिक्षकों को दिया।
वह अब यूजीसी नेट क्वालिफाई कर लेक्चरर बनना चाहती हैं। इन दिनों वह बीएड कर रही हैं।