{"_id":"19dd2db11a3102906a115d94e6eaa9b2","slug":"adhoc-teachers-job-in-problem-in-du-hindi-news-pt","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीयूः एडहॉक टीचरों की नौकरी खतरे में!","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
डीयूः एडहॉक टीचरों की नौकरी खतरे में!
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Fri, 08 Aug 2014 11:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली विश्वविद्यालय में 3 वर्षीय डिग्री प्रोग्राम के वापस आने के बाद कॉलेजों के कॉमर्स विभाग के शिक्षक ही इकोनॉमिक्स पढ़ाने लगे हैं। इससे पहले इस विषय को पढ़ाने वाले तदर्थ शिक्षकों की नौकरी खतरे में पढ़ती दिखाई दे रही है।
विज्ञापन
डीयू एससी-एसटी ओबीसी टीचर्स फोरम के अध्यक्ष प्रोफेसर हंसराज सुमन ने बताया कि अब तक इकोनॉमिक्स डिपार्टमेंट में नियुक्त शिक्षक ही कॉमर्स विभाग में इको पढ़ाते आ रहे हैं लेकिन एफवाईयूपी समाप्त होने पर कॉमर्स विभाग का वर्कलोड कम होने से इकोनॉमिक्स का पेपर कॉमर्स विभाग द्वारा पढ़ाने का फैसला किया है।
विज्ञापन
ऐसे में डीयू के विभिन्न कॉलेजों में इको पढ़ाने वाले 100 तदर्थ शिक्षकों की नौकरी पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं। लिहाजा फोरम ने इस निर्णय को वापस लेने की मांग की है। बृहस्पतिवार को कालिंदी कॉलेज में ऐसा ही मामला हुआ। वहां तदर्थ शिक्षकों की ओर से इसको लेकर काफी आपत्ति जताई गई।
विज्ञापन