{"_id":"6ae0781f459788bafa57344e44339308","slug":"act-will-be-pass-in-lu-executive-council","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्टूडेंट्स बनाएंगे टीचरों का रिपोर्ट कार्ड","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
स्टूडेंट्स बनाएंगे टीचरों का रिपोर्ट कार्ड
आशीष त्रिवेदी/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Wed, 26 Feb 2014 11:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एलयू व डिग्री कॉलेजों में पढ़ने वाले स्टूडेंट्स अब अपने टीचर्स का रिपोर्ट कार्ड तैयार करेंगे। टीचर्स का असेसमेंट स्टूडेंट्स करेंगे।
विज्ञापन
इसके चलते अब शिक्षकों को पहले से अधिक सतर्क होना पड़ेगा और स्टूडेंट्स की बात को पूरे ध्यान से सुनना होगा। यही नहीं अब उन्हें कक्षाओं में भी रेग्युलर हाजिरी देनी होगी।
विज्ञापन
बुधवार को लखनऊ विश्वविद्यालय अपनी परिनियमावली में संशोधन करेगा। शासन की ओर से इस संबंध में पत्र भेजा गया है। अब यूनिवर्सिटी प्रशासन विश्वविद्यालय अनुदान आयोग के निर्देश और शासन के निर्णय को लागू करेगा।
विज्ञापन
इस व्यवस्था के तहत शिक्षकों को अब सवाल-जवाब तैयार करके एक फॉर्मेट स्टूडेंट्स को देना होगा। वह इस पर गुरुजी को मार्क्स देंगे, यानि वह उनका असेसमेंट करके उनका रिपोर्ट कार्ड तैयार करेंगे।
यूनिवर्सिटी प्रशासन ने कार्यपरिषद की बैठक में छठे नंबर पर इस प्वाइंट को रखा है। यूजीसी ने बीते 13 जून 2013 को अधिसूचना कर परिनियमावली में संशोधन करने के निर्देश दिए थे।
इसके बाद उच्च शिक्षा विभाग ने भी इसमें बदलाव करने का प्रस्ताव पास कर दिया। अब विश्वविद्यालय की परिनियमावली में इसे शामिल किया जाएगा।
यूजीसी की धारा 6.10 व 6.02 में प्रस्तावित संशोधन को यूनिवर्सिटी प्रशासन अपनी परिनियमावली में प्रतिस्थापित करेगा। फिलहाल यूनिवर्सिटी प्रशासन इसे कार्यपरिषद में रखकर पास करवाएगी। इसके बाद परिनियमावली में संशोधन कर दिया जाएगा।