{"_id":"d6ea9c27a3bda4cae39bc608008819b3","slug":"accountant-exam-at-16-centers-tomorrow-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"16 केंद्रों पर चकबंदी लेखपाल की परीक्षा कल","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
16 केंद्रों पर चकबंदी लेखपाल की परीक्षा कल
ब्यूरो/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
Updated Sat, 07 Nov 2015 03:26 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चकबंदी लेखपाल परीक्षा नोएडा और ग्रेटर नोएडा के 16 केंद्रों पर रविवार को होगी। सुबह 11 से 1 बजे तक चलने वाली इस परीक्षा में 7956 अभ्यर्थी शामिल होंगे। परीक्षा शांति पूर्वक संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने सभी केंद्रों पर जोनल, सेक्टर और सहायक पर्यवेक्षकों की तैनाती कर दी है।
विज्ञापन
दरअसल, उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा रविवार को प्रदेश भर में चकबंदी लेखपाल (सामान्य परीक्षा) 2015 का आयोजन किया जा रहा है। इसके तहत नोएडा के 6 इंटर कॉलेजों में परीक्षा केंद्र बनाया गया है। इसके अलावा ग्रेटर नोएडा और दादरी में कुल 10 कॉलेजों में परीक्षा कराई जाएगी।
विज्ञापन
सभी केंद्रों पर 400 से 600 तक की संख्या में अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। जेवर, दादरी और नोएडा के एसडीएम को जोनल मजिस्ट्रेट बनाया गया है। अन्य अधिकारियों को सेक्टर और स्टेटिक मजिस्ट्रेट के रूप में तैनाती दी गई है। इसके अलावा इंटर कॉलेज के अध्यापकों व प्रधानाचार्यों को केंद्र व्यवस्थापक बनाया गया है।
विज्ञापन
जिलाधिकारी एनपी सिंह ने बताया कि सभी अधिकारियों को पुलिस से समन्वय बनाते हुए परीक्षा पारदर्शिता, निष्पक्षता और शांतिपूर्ण ढंग से कराने के निर्देश दिए गए हैं।